{"_id":"692347874b92d422d60a9a1d","slug":"police-arrested-31-accused-under-operation-track-down-sirsa-news-c-128-1-sir1002-148231-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने पकड़े 31 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने पकड़े 31 आरोपी
विज्ञापन
रानियां। क्षेत्र में ऑपरेशन ट्रैक डाउन 5 नवंबर से 20 नवंबर तक जारी रहा। रानियां पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ तीन हिंसक अपराध के बदमाशों को गिरफ्तार और रानियां क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से नशा बेचने वाले 17 लोगों पर एनडीपीएस के मामले भी दर्ज किए।
एएसपी फैसल खान ने रविवार को पत्रकारवार्ता कर बताया कि क्षेत्र की तीन नई हिस्ट्री सीट खोली गई तो तीन पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ऐलनाबाद थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र से कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ एनडीपीएस के 7 मामले दर्ज किए गए। ऑपरेशन के दौरान 2 नई हिस्ट्री सीट खोली गई और हिंसक अपराध के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
एनडीपीएस के 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एएसपी फैसल खान ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन काफी अच्छा व सफल रहा। इस ऑपरेशन से समाज में अपराधियों व आपराधिक प्रवृति के लोगों को किसी प्रकार का गलत कार्य न करने का संदेश गया है। पुलिस किसी भी अपराधी का नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समाज में चोरी व आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की हर समय कार्रवाई जारी रहती है। बहुत से अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है और उन अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हुई पुलिस कार्रवाई से आमजन व पुलिस के बीच विश्वास बढ़ा है।
पुलिस प्रशासन हर समय शहर के सीसीटीवी गतिविधियों की जानकारी लेती रहती है और क्षेत्र में डायल 112 की टीम हर समय गश्त पर रहती है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नशा तस्करों व आपराधिक गतिविधियों के लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो पुलिस सख्ती से अपना कार्य करेगी और उन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने सर्दी के बढ़ते मौसम के दौरान क्षेत्र के सरपंचों को अपने अपने गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के लिए भी बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की वारदातों में कमी लाई जा सके। वार्ता के दौरान फसली सीजन को देखते हुए एएसपी फैसल खान ने किसानों से ट्रैक्टर ट्राॅलियों को ओवरलोडिंग व ज्यादा गति में न चलाने के साथ भारी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने के साथ अपने वाहनों पर अलग से हाई बीम की लाइटों न लगवाने अपील की। इस अवसर पर रानियां थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह व ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह मौजूद रहे।