फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   polece force,accused arrested,rimand,sirsa news

मास्टरमाइंड ने रिमांड के दौरान लूट और फिरौती की सात वारदात कुबूलीं

Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
polece force,accused arrested,rimand,sirsa news
गांव लक्कड़ांवाली के पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक व उप प्रबंधक का अपहरण कर फिरौती वसूलने मामले में पांच दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में लूटपाट सहित सात और वारदात कुबूलीं हैं। सीआईए कालांवाली ने आरोपियों से 6,30,000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस गिरोह का मास्टर माइंड जगमालवाली निवासी जशनदीप है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट व फिरौती वसूलने की सात वारदात को अंजाम दिया है। कालांवाली व पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी। वहीं, एक अन्य आरोपी डबवाली निवासी सुक्खी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बीती 4 अप्रैल को जशनदीप ने अपने पांच साथियों हर्ष उर्फ ज्ञानी, साहिल उर्फ पैट्रोल, बूटा सिंह, गुंजन व सुक्खी के साथ मिलकर लक्कड़ांवाली के पंजाब नेशनल बैंक में के प्रबंधक कमल कटारिया व उप प्रबंधक हरमीत सिंह का गांव छतरियां के पास से अपहरण किया था। हालांकि बाद में सात लाख की फिरौती लेकर बदमाशों ने दोनों बैंक अधिकारियों को छोड़ दिया। इस मामले में सीआईए कालांवाली ने बीती 6 अप्रैल को गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी जगमालवाली निवासी जशनदीप, डबवाली निवासी साहिल व बूटा सिंह को पंजाब के मलोट से व हर्ष उर्फ ज्ञानी को डबवाली क्षेत्र से काबू कर लिया था। जिसके 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी गुंजन व लक्कड़ांवाली निवासी यादविंद्र उर्फ यादा को काबू कर किया था। पांच दिन के रिमांड में आरोपियों ने लूटपाट समेत सात वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

बदमाश ने कुबूलीं ये वारदात
1. दो माह पूर्व मुख्य आरोपी जशनदीप ने अपने साथियों साहिल उर्फ पेट्रोल, बूटा सिंह, सुक्खी के साथ मिलकर गांव शेरगढ़ के निकट पेट्रोल पंप से गन प्वाइंट पर 5 हजार की लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बीती 5 अप्रैल को जशनदीप व उसके साथी कालांवाली से गांव चकेरियां के मध्य स्थित एक पेट्रोल पंप से कार में 3700 रुपये का पेट्रोल डलवाकर फरार हो गए थे।
3. जशनदीप ने करीब 20 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब के किलियांवाली में वेश्यावृति के एक अड्डे से एक युवक व युवती का वरना कार सहित गन प्वाइंट पर अपहरण कर उनसे नकदी लूटी थी।
4. जशनदीप व उसके साथी करीब 15 दिन पूर्व पंजाब की रामां रिफाइनरी के निकट स्थित पैट्रोल पंप पर 2 हजार रुपये का पेट्रोल डलवाकर फरार हो गए।
5. जशनदीप ने करीब 14 दिन पूर्व अपने उन्हीं साथियों के साथ मिलकर पंजाब के गांव गहरी बुट्टर के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 1500 रुपये का तेल डलवाकर सेल्समैन से 6500 रुपये लूटे थे ।
6. जशनदीप ने 15 दिन पूर्व अपने साथियों साहिल उर्फ पेट्रोल, बूटा सिंह, हर्ष उर्फ ज्ञानी व सुक्खी के साथ मिलकर चौटाला-संगरिया बॉर्डर पर एक आल्टो कार चालक से 38 हजार रुपये लूटे।

7. जशनदीप ने करीब 2 सप्ताह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर कालांवाली में एक फैक्ट्री मालिक की रेकी कर उसका अपहरण करने की योजना बनाई थी।
आरोपियों से 6,30,000 रुपये की नकदी, धारदार हथियार व गाड़ी की बरामदगी की गई है। जशनदीप ने सात वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। जशनदीप कुख्यात बदमाश व पंजाब पुलिस का भगोड़ा है। इस मामले के 7वें आरोपी सुक्खी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राजपाल सिंह, सीआईए इंचार्ज कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed