फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Piyush Raj of Bihar remained first in body building.

Sirsa News: बॉडी बिल्डिंग में बिहार के पीयूष राज रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Piyush Raj of Bihar remained first in body building.
जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित जय हिंद क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभागी को सम्मानित
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में जय हिंद क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से युवा और अनुभवी बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जेसीडी निदेशक प्रो. जय प्रकाश ने शिरकत की। इस दौरान जूनियर बॉडी बिल्डिंग कैटेगरी में बिहार के पीयूष राज प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. जयप्रकाश ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को न केवल अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें खेल भावना, अनुशासन और आत्मनिर्भरता भी सिखाते हैं। निर्णायक मंडल में धीरज मोहन दास (अध्यक्ष, डब्लयूएफएफ इंडिया एवं डब्लयूएफएफ सार्क नेशंस), मनीष कश्यप (अध्यक्ष, डब्लयूएफएफ उत्तर भारत), शिवम भदौरिया (अध्यक्ष, डब्लयूएफएफ अपडेट), फिरदौस पटवा (अध्यक्ष, डब्लयूएफएफ महाराष्ट्र) और तारिक गुलज़ार वारसी (उपाध्यक्ष, डब्लयूएफएफ उत्तर प्रदेश) शामिल रहे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। इन्हें ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जय हिंद क्लासिक के प्रमुख सदस्य संस्थापक सुशील चाहर एवं बिकेंद्र बिजारनिया, अध्यक्ष सुभाष चाहर, महासचिव साहिल गोदारा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इन सभी सदस्यों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार प्रतियोगिता के परिणाम


जूनियर बॉडी बिल्डिंग कैटेगरी में
प्रथम स्थान – पीयूष राज (बिहार)
मेन्स बरमूडा ओवरऑल विजेता – अभी ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)
मेन्स बॉडी बिल्डिंग ओवरऑल विजेता – अशफाक एमडी (बीकानेर, राजस्थान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed