फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   physiotherapist association, haryana physiotherapist, election, Dr. Vinod Jangra

फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा का चुनाव : डॉ. विनोद जांगड़ा चुने गए प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 24 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
physiotherapist association, haryana physiotherapist, election, Dr. Vinod Jangra
विनाेद जांगड़ा - फोटो : Bureau

फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (पीएएच) की प्रदेश कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन हुआ। सर्वसम्मति से डॉ. विनोद जांगड़ा को एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष और डॉ. सिया जिम्मी जिंदल को प्रदेश सचिव चुना गया। एक निजी संस्थान में फिजियोथैरेपिस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. विनोद जांगड़ा को एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष, डॉ. वेद व्यास विप्लव को वरिष्ठ प्रदेश उपप्रधान, डॉ. सौरभ छाबड़ा को प्रदेश उपप्रधान, डॉ. सिया जिम्मी जिंदल को प्रदेश सचिव, डॉ. चंद्र कंबोज को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राहुल शर्मा एडवोकेट व हिमांशु मेहता एडवोकेट को प्रदेश कानूनी सलाहकार व डॉ. जगतदीप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. कमल जांगड़ा, डॉ. बीएन शर्मा व डॉ. विरेंद्र संजीवनी को सलाहकार कमेटी सदस्य तथा डॉ. संदीप बजाज, डॉ. अमित बिश्नोई, डॉ. सतबीर कंबोज, डॉ. भारत वर्मा, डॉ. मनदीप जांगड़ा व डॉ. नवीन गनेर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विनोद जांगड़ा ने सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए फिजियोथैरेपिस्ट के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर के फिजियोथैरेपिस्ट को एक मंच पर एकत्रित करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मिल-जुलकर समाधान करना है। एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले समय में जल्द से जल्द प्रत्येक जिले में जिला एसोसिएशन का भी गठन किया जाएगा जिसके तहत अधिक से अधिक फिजियोथैरेपिस्ट को एसोसिएशन में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव डॉ. सिया जिम्मी जिंदल ने कहा कि प्रदेश भर के फिजियोथैरेपिस्ट अन्य राज्यों की तर्ज पर फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत हैं परंतु किसी-भी सरकार ने इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए हैं जिसके चलते अयोग्य फिजियोथैरेपिस्ट को बढ़ावा मिल रहा है और इस प्रकार जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एसोसिएशन के माध्यम से इस मांग को गंभीरता के साथ उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed