फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol pump operators and goldsmiths should install cameras: SP

पेट्रोल पंप संचालक और स्वर्णकार लगवाएं कैमरे : एसपी

Thu, 28 Nov 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operators and goldsmiths should install cameras: SP
 पुलिस अधीक्षक पंप संचालकों और र्स्वणकारों के साथ बैठक करते हुए।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कार्यालय में वीरवार को जिले की पेट्रोल पंप एसोसिएशन, स्वर्णकार तथा पुलिस पब्लिक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दुकान व पंप पर गार्ड तैनात करने और उच्च कोटि के कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैद है, परंतु पंप संचालक तथा स्वर्णकार पूरी चौकसी व सतर्कता बरतें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की वारदात की पुनरावृति न होने पाएं। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप संचालकों व स्वर्णकारों से कहा कि संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने पेट्रोल पंप, बैंक व एटीएम के आस-पास पुलिस गश्त को बढ़ाया है। पुलिस की पीसीआर व राइडर्स 24 घंटे गश्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि पंप संचालकों व स्वर्णकारों के साथ लगातार बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने में करें सहयोग
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्यों को भी संबोधित किया तथा कहा कि पुलिस तथा जनता एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। समाज के सभी लोग जिला पुलिस के नशे व अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग करें, ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed