फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   people ran bijli nigaam

मीटर बदल रही बिजली निगम की टीम को खदेड़ा

Thu, 21 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Thu, 21 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
people ran bijli nigaam
बिजली मीटर बदलने के विरोध में अभियान लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इनेलो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धालीवाल नर्सिंग होम के नजदीक मीटर बदल रही बिजली निगम की टीम को खदेड़ दिया।
विज्ञापन



दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की टीम बुधवार को मीटर बदलने के लिए धालीवाल नर्सिंग होम वाली गली में पहुंची थी। टीम ने काम शुरू करना ही था कि उसी समय इनेलो कार्यकर्ता रणवीर सिंह राणा के नेतृत्व में जुटने लगे। कार्यकर्ताओं ने टीम से वहीं काम रुकवा दिया। सूचना पर एसडीई मोहन लाल और जेई गुरबख्श सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता मीटर न लगने देने की बात पर अड़े रहे। काफी देर तक बहस होती रही। आखिरकार कार्यकारी अभियंता एमआर सचेदवा को मौके पर आना पड़ा। इनेलो कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर लिया और पूछा कि क्या ओके मीटर को बदलना उचित है? कार्यकर्ताओं ने सवाल दागते हुए कहा कि कुछ समय पहले निगम कर्मचारियों ने बिजली मीटरों की रिपोर्ट ली थी। जब मीटर सही यूनिट दिखा रहे हैं, निगम उन्हें ठीक मान रहा है। फिर निगम पर उनको बदलने की क्या आन पड़ी है। इसके बाद कार्यकारी अभियंता एमआर सचेदवा के साथ टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में खराब मीटरों के साथ 11 ऐसी कंपनियों के मीटर बदले जा रहे हैं जिनमें तकनीकी फॉल्ट है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर हम काम कर रहे हैं। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे, जो भी आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। - एमआर सचदेवा, कार्यकारी अभियंता
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, मंडल डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed