{"_id":"68a4bfe2a8c1a4b8eb0d49a7","slug":"people-protested-and-accused-the-police-of-colluding-with-thieves-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142777-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर लगाए चोरों से मिलीभगत के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर लगाए चोरों से मिलीभगत के आरोप
विज्ञापन
रानियां। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग। संवाद
रानियां। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी के खिलाफ शहर के लोग टाउन पार्क में एकत्रित हुए और रानियां पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने रानियां पुलिस थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि शहर में लगातार चोरियां हो रही है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
अगर लोग अपने स्तर पर छानबीन करके पुलिस को चोर पकड़वाते हैं तो पुलिस उन्हें थोड़ी देर बाद छोड़ देती है। पीड़ित मा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीवन नगर रोड पर स्थित एसडी टाइल फैक्टरी में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। चोर फैक्टरी से 30 हजार रुपये की नकदी, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए।
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उसने अपने स्तर पर छानबीन करते हुए चोरी हुई एलईडी को बरामद किया। डीएन इन्वर्टर के संचालक अनिल मेहता ने बताया कि 17 दिन पहले उनकी दुकान के ताले तोड़कर लैपटाॅप व नकदी चोरी हो गई। इसकी शिकायत उसने रानियां पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा और दो दिन पहले उसने खुद चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से सिर्फ एक हजार रुपये की बरामदगी दिखाई दी। जबकि मेरा लैपटॉप चोरी हुआ है उसके बारे में पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। वहीं, बब्बू सामा ने बताया कि मेरी अनाजमंडी दुकान से धान की बोरी चोरी हुई थी। खुद चोर पकड़कर पुलिस के पास लेकर गया था। उसके पास चोरी का मोटरसाइकिल भी था।
उसने यह स्वीकार कर लिया कि 11 बोरी धान चोरी किया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया। महालक्ष्मी इंटरप्राइजिज के संचालक प्रवीण ने बताया कि बीती 11 अगस्त को चार चोर दुकान से करियाना का सामाना व नकदी चोरी करके ले गए। सात दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
आधा दर्जन से अधिक पीड़ित परिवारों ने रानियां थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक सिरसा से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग उठाई।
पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही : थाना प्रभारी
इस मामले में रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है। कोई भी वारदात हो उसे सुलझाने में समय लगता है। नशेड़ी युवा चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने चोरी की तीन से चार वारदातें सुलझा दीं। बाकी को भी सुलझाने के प्रयास चल रहे हैं। एक चोर को पकड़कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने उसे जेल भेजा है। जो भी पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। वह आकर मिलें उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे।