फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People are taking revenge on Bhupendra Hooda and in future also God will take revenge on him as public: Digvijay Chautala

भूपेंद्र हुड्डा से जनता बदला ले रही और आगे भी जनता के रूप में भगवान उनसे बदला लेंगे : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People are taking revenge on Bhupendra Hooda and in future also God will take revenge on him as public: Digvijay Chautala
चौटाला हाउस में समस्याएं सुनते जेजेपी महासचिव दिग्विजय चौटाला। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को चौटाला हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और उनका मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा से जनता बदला ले रही और आगे भी जनता के रूप में भगवान उनसे बदला लेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलाव पर दिग्विजय चौटाला ने कहा हुड्डा का ही कोई भविष्य नहीं है, कांग्रेस के नए प्रधान के भविष्य की बात तो दूर, भूपेंद्र हुड्डा क्षेत्रीय और जातिगत बंटवारे की सोच की राजनीति का खामियाजा आजीवन भुगतेंगे। कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आया राम-गया राम की राजनीति के जनक हैं।
विज्ञापन

जेजेपी महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर जजपा का दावा मजबूत है। रानियां की सीट अगली बार बड़े बहुमत के साथ जजपा जीतेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निरंतर रानियां कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निकट भविष्य में प्रदेशभर में होने वाले निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ इसी बात से पता चलता है कि एक माह तक चले सदस्यता अभियान के दौरान लक्ष्य से कहीं अधिक लोगों ने पार्टी संगठन को परिवार के रूप में अपनाया। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने के आवश्यक टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed