फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patwari and Kanungo on strike for nine days, 3600 jamabandi and 5 thousand maps not passed

Sirsa News: पटवारी व कानूनगो नौ दिन से हड़ताल पर, 3600 जमाबंदी और 5 हजार नक्शे नहीं हुए पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo on strike for nine days, 3600 jamabandi and 5 thousand maps not passed
हड़ताल के कारण ई दिशा केंद्र में खाली पड़ी पटवारी की कुर्सी । संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दि रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल नौ दिनों से जारी है। दस्तावेज तैयार करवाने के लिए लोग हर रोज सरकारी कार्यालयों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके काम नहीं हो पा रहे। बीते नौ दिनों में करीब 3600 इंतकाल, 5 हजार के करीब नक्शे, सहित हजारों की संख्या में दस्तावेज तैयार नहीं हो पाए हैं।
लघु सचिवालय के समक्ष नौवें दिन भी पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। पटवार भवन पर ताला लगा होने के कारण लोग खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। जिले में सिरसा, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद, चोपटा, गोरीवाला में रजिस्ट्री सहित जमीन संबंधित कार्य करने के लिए काम होता है, लेकिन बीते नौ दिनों से उनके काम ठप पड़े हैं। जिले में छह तहसीलों में हर रोज करीब 400 रजिस्ट्री होती हैं। एक सप्ताह पहले जिन लोगों के रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार किए गए थे, उनकी रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन अब इंतकाल, जमाबंदी नहीं हो परही है। नौ दिनों में करीब 3600 इंतकाल और जमाबंदी अटकी हुई हैं। जिले में हर रोज लोन पास करवाने के लिए 90 लोग दस्तावेज लेकर आते थे। हड़ताल के चलते अब तक 800 के करीब लोगों के दस्तावेजों पर पटवारी के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। इसके कारण उनके लोन पास नहीं हो रहे हैं। लोन भरने के बाद उसे दस्तावेजों से हटवाने के लिए लोग कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। वहीं, ई दिशा केंद्र में पटवारी ने होने के कारण अब तक करीब पांच हजार नक्शे पास नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा लोग आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, खरीद फरोख्त, गिरदावरी, पुराना रिकॉर्ड, निकलवाने के पहुंचते है, लेकिन उन्हें खाली लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोटो: 27
रजिस्ट्री हुई पर लोन लेने के लिए नहीं मिल रहे अन्य दस्तावेज
सिरसा तहसील कार्यालय में पहुंचे झोरड़नाली निवासी गोपाल दास ने बताया कि उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है और अब लोन लेना है। रजिस्ट्री तो हो गई है, लेकिन इंतकाल और जमाबंदी नहीं मिल पाई है। पटवारियों की हड़ताल के कारण उन्हें परेशानी होना पड़ रहा है। ई दिशा केंद्र में तैनात पटवारी भी हड़ताल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी बोले: जब तक मांग नहीं होती पूरी तब तक जारी रहेगा आंदोलन
एसोसिएशन के स्टेट ऑडिटर हरिश कुमार कानूनगो ने बताया कि उनका प्रदेश स्तरीय कमेटी की कई बार सरकार से बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। जब तक पे ग्रेड, भर्ती सहित अन्य मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में पटवारियों की 324 पद स्वीकृत हैं। लेकिन जिले में केवल 79 ही पटवारी नियुक्त हैं। इसके कारण उनके कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed