{"_id":"698632acbd37ddb79e06caad","slug":"pariksha-par-charcha-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152613-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से परीक्षार्थियों को मिली प्रेरणा, आत्मविश्वास बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से परीक्षार्थियों को मिली प्रेरणा, आत्मविश्वास बढ़ा
Fri, 06 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से बाहर निकालना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा।
सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री तथा 11 बजे मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण विद्यालयों में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुल मिलाकर जिले के करीब 300 स्कूलों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा मात्र है, जीवन नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलता से डरने के बजाय उससे सीख लेने की सलाह दी।