{"_id":"610ecd188ebc3e7ca93748fa","slug":"paper-leaked-before-the-start-of-the-second-shift-sirsa-news-hsr608332087","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले ही लीक हो गया पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले ही लीक हो गया पेपर
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद ओवरब्रीज पर लगी वाहनों की लंबी कतार
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शनिवार को 26112 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए 70 केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रों पर 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जिन्होंने सेंटर की व्यवस्था व परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की। वहीं दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में पेपर पहुंचना शुरू हो गए। परीक्षा रद्द होने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि मुश्किल से केंद्र पर पहुंचे थे लेकिन अब परीक्षा ही रद्द कर दी गई है।
कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए शनिवार को दो जिले में बैच में परीक्षा होनी थी। सुबह होनी वाली परीक्षा में 17100 विद्यार्थियों में से 12900 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 4110 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं दोपहर को होने वाली परीक्षा में 13,212 विद्यार्थी उपस्थित व 3888 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। सेंटरों में सुबह के समय 8 से 9 बजे तक प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान विद्यार्थियों की गैर जरूरी चीजें को कर्मचारियों ने बाहर रखवा दिया। वहीं विकास हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र सही ना देने के चलते सुबह की शिफ्ट में विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। परीक्षा के कारण दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालक घंटों मशक्कत के बाद वाहन निकाल पाए। वहीं अभ्यर्थी सुनील कुुमार, सतबीर, प्रमोद, जगदीश, बलवान ने बताया कि दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले ही पेपर व्हाट्सएप ग्रुपों में आना शुरू हो गया था।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की हुई बायोमेट्रिक व फोटो
केंद्रों में प्रवेश के विद्यार्थियों की चेकिंग हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों की फोटो लेकर बायोमेट्रिक किए गए। हालांकि शुक्रवार को परीक्षा सेंटर इंचार्ज के साथ हुई बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने बताया था कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक नहीं की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक सेंटर के पास हस्ताक्षर चार्ट जाएगा, जिस पर ही विद्यार्थियों के बाएं अंगूठे के निशान लेने होंगे। परीक्षा केंद्रों में पुलिसकर्मी व चेकिंग टीम के सदस्य मास्क व दस्तानों के बिना ही परीक्षार्थियों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
दिनभर शहर में बनी रही जाम की स्थिति
परीक्षा की सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय 8 से 9 बजे व दोपहर को 1 से 2 बजे तक का था इस दौरान परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने व घर वापस के लिए निकल रहे थे। ऐसे में पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस द्वारा पुल से बरनाला रोड की ओर रूट बदला गया। हालांकि यातायात विभाग की ओर से पांच राइडर गाड़िया व 60 से अधिक कर्मचारी यातायात व्यवस्था को संभाल रहे थे।
पुलिस कर्मचारियों व चेकिंग टीम दिखे मास्क बिना
परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनीश यादव के स्पष्ट आदेश थे कि कोविड नियमों में कोई लापरवाही ना बरती जाएं लेकिन फिर भी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी व चेकिंग बिना मास्क के लिए परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे। चेकिंग स्टाफ के द्वारा दस्तानों को भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था। जबकि एंट्री करने वाले अभ्यर्थियों को मास्क लगाने के बाद ही अंदर एंट्री दी जा रही थी।
प्रश्न पत्रों को लेकर हुआ हंगामा
अग्रसेन कॉलोनी में बने विकास हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र सही ना देने को लेकर विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर निकालकर हंगामा कर दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा शुरू होने के समय के बाद उन्हें प्रश्न पत्र दिए गए। जब हम प्रश्न हल कर ओएमआर शीट भरने लगे तो ड्यूटी स्टाफ ने उन्हें उत्तर पुस्तिका गलत होने के चलते बदलने की बात कही। लेकिन कुछ समय के बाद दोबारा उसी उत्तर पुस्तिका में परीक्षा करने को कहा। स्टाफ द्वारा स्पष्ट जानकारी ना देने के चलते विद्यार्थी 40 मिनट तक परीक्षा में बैठे इंतजार करते रहे और अंत में उसी प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट पर परीक्षा दी।
परीक्षा रद्द होने का नोटिफिकेशन पोर्टल पर ही। पेपर लीक होने मामले में किसी तरह की सूचना नहीं है। सिरसा में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई है। अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही उन्हें केंद्र में एंट्री दी गई है।
-जयवीर यादव, परीक्षा नोडल अधिकारी, सिरसा

परीक्षा के बाद अपने दोस्तों के साथ प्रश्न पत्र के सही उत्तरों को लेकर चर्चा करते परीक्षार्थी।- फोटो : Sirsa

परीक्षार्थी की चेकिंग करते हुए चेकिंग टीम सदस्य।- फोटो : Sirsa