फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   panniwala mota sirsa, wheat on road, sirsa

गांव में खरीद केंद्र फिर भी सड़कों पर डाला जा रहा गेहूं, यातायात बाधित

Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
panniwala mota sirsa, wheat on road, sirsa
wheat - फोटो : Bureau

प्रशासन ने सिरसा शहर में भले ही पीली पट्टी खींचकर यातायात व्यवस्था सुधारने का दम भरा है, लेकिन पन्नीवाला मोटा में तो खरीद केंद्र होने के बावजूद करीब दो किलोमीटर के सड़क क्षेत्र को गेहूं के ढेर लगाकर बाधित करना शुरू कर दिया है। इस समस्या को लेकर पन्नीवाला मोटा के लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन


 ग्रामीण हाकम कस्वां, भजन लाल, भागीरथ, विजय कु मार, आदराम, दिलप्यास सिंह, राजाराम और नरेन्द्र कुमार आदि ने बताया की उनके गांव में खाईशेरगढ़ माइनर के साथ वर्ष 2003 में तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा चार एकड़ चार कैनाल भूमि का प्रस्ताव पारित कर मार्केट कमेटी को गेहूं खरीद केंद्र बनाने के लिए भेजा था, लेकिन कमेटी ने तकरीबन एक एकड़ भूमि को ईंटें लगाकर पक्का कर दिया और बाकी जगह खाली छोड़ दी। उक्त लोगोें के अनुसार खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर रखा था जिसको उन्होंने लंबी कार्रवाई के बाद हटवा भी दिया, लेकिन मार्केट कमेटी इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ग्रामीणों ने इस मामले को सीएम विंडो के मार्फत सीएम को भेजने की बात कही है। उधर, ग्रामीणों ने मार्केट कमेटी पर खरीद केंद्र से वृक्ष बेचने व मिट्टी उठवाने के पैसे भी गोलमाल करने के आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन


बाधित हो जाता है यातायात
आढ़ती वर्ग किसानों की गेहूं खरीद केंद्र पर गिरवाने की बजाए गांव के मुख्य चौक से लेकर हाईवे तक के करीब दो किलोमीटर के सड़क क्षेत्र पर गेहूं के ढेर लगवा देते हैं। इसके अलावा समय पर उठान न होने के कारण सड़क का एक भाग पूरी तरह से ठप होकर रह जाता है। यहां तक की प्राइमरी स्कूल का मुख्य द्वार भी पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे बच्चों को स्कूल में इन बोरियों के ऊपर से गुजरकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गौरतलब हो कि पन्नीवाला में गेहूं के सीजन में हर बार ये स्थिति उत्पन्न हो जाती है जो यातायात बाधित होने के कारण झगड़े का कारण भी बनता रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान न देने के कारण वाहन चालक परेशानियों से होकर गुजरने को विवश है। गौरतलब हो कि उक्त मार्ग सिरसा से संगरिया जाने के लिए मुख्य मार्ग है इसलिए इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। इसके अलावा पन्नीवाला मोटा में हैफे ड के  गोदाम होने के कारण यहां ट्रकों का आवागमन भी रहता है।  

कई बार करवा दिया अवगत
गांव से लेकर हाईवे तक गेहूं सड़क पर डाली जाती है। हमने कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन अधिकारी बातों की इतिश्री कर समस्या को नजर अंदाज करते आ रहे हैं। गेहूं के कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद हो जाता है जिससे वाहन गुजारना भी दुश्वार हो जाता है। इस समस्या के कारण हर बार झगड़े होते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं हैं। समस्या को सीएम विंडो पर भेजकर हल करने की मांग की जाएगी।
-सतवीर कस्वां, सरपंच पन्नीवाला मोटा।

भूमि विभाग के नाम होगी तभी बनेगी बात
हां भूमि तो दी थी लेकिन मार्केट कमेटी के नाम नहीं करवाई गई। रही बात खरीद केंद्र के कुछ भाग को पक्का करने की तो वो उस समय हो गया सो हो गया, लेकिन अब मुश्किल आ रही है। हम तो अनाज खरीद केंद्र पर डालने की बात कहते हैं, लेकिन आढ़ती अनाज सड़क पर डलवाते हैं तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।

-मेजर सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, कालांवाली।

सड़क पर नहीं डाल सकते गेहूं
देखिए हम सड़क पर गेहूं नहीं डालने देंगे, क्योंकि इससे आमजन को परेशानी होती है। मैने जेई को स्थिति देखने को कह दिया है। मार्केट कमेटी से मिलकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-ओमप्रकाश, एसडीओ पीडब्लयूडी, बीएंडआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed