फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat election tie

बराबरी पर छूटा मुकाबला, ढाई-ढाई साल करेंगे चौधर

Mon, 11 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 11 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election tie

मैं भी चौधरी, तूं भी चौधरी। गांव जोगेवाला में कुछ ऐसा ही हुआ है। दो उम्मीदवारों के बीच चौधर का मैच टाई हो गया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल के प्रबंधक ने दोनों में ढाई-ढाई वर्ष तक सरपंची करने के लिए समझौता करवा दिया। पहले प्लान में गांव की बागडोर का फैसला टॉस के जरिए हुआ।

विज्ञापन


गांव जोगेवाला की चौधर के लिए कुलदीप कौर तथा किरणजीत कौर में कांटे की टक्कर थी। यहां 1440 मत डाले गए। इनमें से एक भी वोट कैंसल नहीं हुआ।

गिनती के दौरान दोनों उम्मीदवारों को 720-720 मत आए। चौधर का मैच टाई होने पर कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में देसूजोधा-फुल्लो मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा प्रेम सिंह को मौका पर बुलाया गया।
विज्ञापन


बाबा ने दोनों पक्षों में समझौता करवाते हुए पांच साल की सरपंची के लिए दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए मना लिया। अब सवाल था कि पहले सरपंची कौन करेगा? टॉस द्वारा किरणजीत कौर का नाम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed