फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat election news

दो खंडों में 10 सरपंच बने सर्व सम्मति से

Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा खंड के तीन गांवों में और सिरसा खंड में सात गांवों में सरपंचों का चयन सर्व सम्मति के आधार पर पहले ही कर लिया गया था। इसीलिए वहां पर आज सरपंच पद के लिए चुनाव नहीं हुए।

विज्ञापन


इसी प्रकार सिरसा खंड में 391 और नाथूसरी चोपटा खंड में 366 पंचों का चयन भी सर्व सम्मति के आधार पर कर लिया गया था। जिले में सिरसा खंड में सबसे अधिक सरपंचों का चयन सर्व सम्मति से हुआ है। इस खंड की कुल 55 पंचायतें हैं, जिसमें से सात सरपंचों को सर्व सम्मति से बनाया गया है। अब इन गांवों को सरकार द्वारा निर्धारित राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने गांव को विकास करवा सकें। सिरसा खंड में पहली बार बनी पंचायत शाह सतनाम पुरा में खुशपाल कौर को सर्व सम्मति से सरपंच चुना गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस पंचायत के सभी पंच भी सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। पहली बार पंचायत की शुरूआत सर्व सम्मति से हुई है। इसी प्रकार डिंग रोड की पंचायत के पहली बार चुनाव होने थे पर समझदार मतदाताओं के कारण यहां भी सर्व सम्मति से प्रीत देवेंदर सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव संघरसरिस्ता में वीना रानी को, रसूलपुर में नीलम रानी को, मीरपुर में जसबीर सिंह को, ढाणी रामपुरा में चंद्र प्रकाश को व चतरगढ पट्टी में सुमन को सर्वसम्मति से सरपंच चुना जा चुका है। सिरसा खंड में 391 पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। नाथूसरी चोपटा खंड में गांव खेड़ी में बलवीर सिंह को, कुक्कड़थाना में पूनम को तथा लुदेसर में योगेश कुमारी को सर्वसम्मति से सरपंच चुना जा चुका है।

इस खंड में 366 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। शेष पंचायतों के लिए आज मतदान हुआ। अब सर्वसम्मति वाली पंचायतों को सरकार की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि पंचायत विभाग की ओर से विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। शाह सतनाम पुरा पंचायत को विश्व में रोल मॉडल बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने लोगों के सुझाव आमंत्रित किए हैं।


इस पंचायत के बारे में उन्होंने आज कहा कि शाह सतनाम पुरा में सरपंच और सभी पंच हाई क्वालीफाइड हैं और कहा जा सकता है कि यह पंचायत देश की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी पंचायत हैं। उन्होंने खुले मंच से कहा कि इस पंचायत को विश्व में नंबर वन बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि इस पंचायत के क्षेत्र में ही डेरा प्रमुख का वोट है और सर्व सम्मति के लिए भी मतदाताओं को उन्होंने ह प्रेरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed