फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat election

120 गांवों ने चुने चौधरी, जश्न

Mon, 11 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 11 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election

तीन खंडों में 120 गांवों ने रविवार को अपने चौधरी चुने। इससे पहे जिले में पहले चरण के लिए मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन


रघुआना और रोहण गांव में दो पक्षों में कहासुनी के चलते मतदान बाधित रहा तो ओढ़ां और छतरियां में ईवीएम में आई खराबी से मतदान देरी से शुरू हुआ।  अति संवेदनशील गांवों में पुलिस अधीक्षक ने दौरा किया। गांव लहंगेवाला के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से पुलिस को काफी मात्रा में लाठियां और गंडासियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


डबवाली खंड पर सभी की निगाहें रहीं। वीआईपी गांव चौटाला में मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। क्षेत्र के गांव देसुजोधा और मौजगढ़, सांवतखेडा़, लंबी में दो पक्षों में कहासुनी होने पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। बुजुर्गों और पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारेवाला में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को मिर्गी का दौरा पड़ने से हड़कंप मच गया बाद में उसके होश में आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ओढां खंड में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

गांव ओढां के बूथ नंबर तीन पर सुबह ईवीएम में आई तकनीकि खराबी के चलते करीब बाधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। गांव छतरियां में भी ईवीएम में खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। 

बड़ागुढां खंड के गांव रोहण में एक वोट को लेकर सरपंच पद के दो उम्मीदवारों में कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


इस विवाद के चलते मतदान 20 मिनट तक प्रभावित रहा। इसके साथ ही गांव सुब्बाखेडा, झोरडरोही, झिडी, बडागुढा, नागोकी में भी मामूली कहासुनी हुई। गांव रघुआना में भी एक व्यक्ति की वोट को लेकर उम्मीदवारों के समर्थक भिड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और शांति भंग करने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों हड़काया।  उधर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गांव लहंगेवाला के समीप सड़क किनारे एक ट्रॉली खड़ी हुई है जिसमें ईंट-पत्थर, लाठी, डंडे और गंडासे रखे हुए हैं। रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed