{"_id":"630f9b58efc65d795662da22","slug":"outrage-over-the-murder-of-farmer-jagraj-refusal-to-perform-last-rites-sirsa-news-hsr6406670103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान जगराज की हत्या से उपजा आक्रोश, अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान जगराज की हत्या से उपजा आक्रोश, अंतिम संस्कार से इन्कार
विज्ञापन
जगमालवाली के पास रोड जाम कर बैठे मृतक के परिजन।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कालांवाली के हस्सू में जगराज उर्फ गाजी की हत्या के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी गम और गुस्से का माहौल है। पीड़ित परिवार पुलिस-प्रशासन से किसान की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इसके अलावा मृतक किसान की पत्नी पर दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। मांग पूरी होने तक पीड़ित परिवार ने किसान का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है।
सोमवार रात को हस्सू निवासी जगराज की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 14 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में दूसरी तरफ से हस्सू निवासी सिकंदर सिंह की शिकायत पर मृतक किसान की पत्नी गुरविंद्र कौर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरविंद्र कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन के रवैये से नाराज हैं।
जगमालवाली में पीड़ित परिवार ने लगाया जाम
मृत किसान की पत्नी गुरविंद्र कौर पर दर्ज किए गए मामले को रद्द कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार शाम को कालांवाली से डबवाली रोड स्थित जगमालवाली के पास रोड जाम कर धरना दे दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस ने उनपर जो मामला दर्ज किया है वह पूरी तरह से गलत है। रोड जाम की सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस व डीएसपी यादराम मौके पर पहुंचे और बातचीत की। उन्होंने मृतक की पत्नी गुरविंद्र कौर को आश्वासन दिया की वह मामले की जांच करेंगे। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। इस पर मृतक के परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। --
विज्ञापन
वर्जन
मृतक की पत्नी द्वारा गोली चलाने की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने दी है। शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी पर मामला दर्ज किया गया है। घायल अभी अस्पताल में भर्ती है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक का शव उनके परिजनों ने घर पर ही रखा हुआ है ।
ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, कालांवाली ।