{"_id":"31d1ecfed45c46c70a8cf1c030d2d0f6","slug":"other-states-transgender-come-in-shobhayatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर समाज की मंगल शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों से जुटे 450 किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर समाज की मंगल शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों से जुटे 450 किन्नर
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा में किन्नर समाज की ओर से पहली बार ऑल इंडिया किन्नर सम्मेलन के तहत सोमवार को विशाल मंगल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 30 जनवरी तक चलने वाले इस दस दिवसीय सम्मेलन में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, एमपी समेत कई राज्यों से करीब 450 किन्नरों ने लिया भाग।
विज्ञापन
किन्नर समाज के डेरा चमेली माई की प्रधान भेली महंत, गौरी माई डेरा की प्रधान संजू महंत व बिमला माई डेरा की प्रधान राज महंत ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके किन्नर सामज की ओर से सिरसा में पहली बार विशाल ऑल इंडिया किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन किन्नर समाज की छोटी माई उर्फ मलका माई की याद में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, एमपी समेत कई राज्यों से करीब 450 किन्नर भाग ले रहे हैं। 21 जनवरी सेे शुरू हुआ 30 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सम्मेलन सांझपुर रेवाड़ी के महंत किरणा महंत व ज्योति महंत की अध्यक्षता में पूजा-अर्चना की गई व मंगल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा बरनाला रोड स्थित एक पैलेस से आरंभ हुई। जिसमें किन्नर समाज के लोग सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में किन्नर समाज की गुरु छोटी माई उर्फ मलका माई की प्रतिमा फूलों से सजे वाहन में विराजमान की गई।
शोभा यात्रा में बैंड की धुन पर किन्नर समाज के लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा बरनाला रोड से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई मोहता मार्केट स्थित मंदिर पर पहुंची। मंदिर में किन्नर समाज की ओर से एक बड़ी घंटी चढ़ाई गई। बाद में सभी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों की सुख शांति की कामना की।