फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opposition to agricultural laws

किसानों ने डिप्टी सीएम के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर फूंका पुतला

Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition to agricultural laws
कृषि कानूनों की वापसी को लेकर बुधवार को किसानों ने जगह-जगह काला दिवस मनाया और विरोध के तौर पर किसान संगठनों ने पीएम और सीएम सहित अन्य नेताओं के पुतले फूंके। साथ ही पूरे जिले में लोगों ने काले झंडे लगाए। सिरसा में किसान संगठनों ने भावदीन टोल प्लाजा, खुईयां मलकाना टोल सहित डिप्टी सीएम के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पीएम, गृह मंत्री, सीएम, डिप्टी सीएम सहित बिजली मंत्री के पुतले फूंके। हालांकि दो किसान संगठनों ने अलग अलग विरोध जताया।
विज्ञापन

काला दिवस मनाने के लिए हाथों में काले झंडे लेकर भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की अध्यक्षता में किसान सुबह साढ़े दस बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इकट्ठा होने शुरू हो गए। करीब 11 बजे किसान बाबा भूमणशाह चौक की ओर चल दिए। चौक पर एसडीएम जयवीर यादव व डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दो जगह पर बैरिकेड लगाए थे एक चौक पर और दूसरा डिप्टी सीएम की कोठी के आगे। किसान बैरिकेड से पार जाकर पुतला फूंकना चाहते थे इसलिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि उन्हें रोका न जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वे चौक पर ही पुतला फूंक लें लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे पांच मिनट का समय मांगा। करीब दस मिनट होने के बाद जब किसानों को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बैरिकेड को धक्के देने शुरू कर दिए। किसानों और पुलिस कर्मचारियों में बैरिकेड को लेकर जोर आजमाइश होने लगी। इसी बीच किसान बैरिकेड तोड़कर डिप्टी सीएम की कोठी की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंच गए। किसानों ने डिप्टी सीएम की कोठी से करीब 100 मीटर दूर पीएम, सीएम, गृह मंत्री, डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद किसान चौक पर आ गए और धरना देने लग गए।
विज्ञापन

हरियाणा किसान मंच ने किसान एकता चौक पर पीएम का पुतला फूंका : करीब 12 बजे हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा के नेतृत्व में किसान एकता चौक पर पहुंचे। किसान एकता चौक से डिप्टी सीएम के घर की ओर जाने वाले रास्ते को पुलिस ने सरकारी वाहनों को खड़ा करके बंद कर दिया। किसानों ने चौक पर पीएम के पुतले को आग लगाई। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने रिलायंस का ट्रेंड मॉल करवाया बंद : किसानों का एक संगठन ने डबवाली रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड शापिंग मॉल को बंद करवाने के लिए पहुंच गया। किसानों ने सभी कर्मचारियों को मॉल बंद करके बाहर जाने के लिए कहा। किसानों और कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। एसएचओ विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मॉल को बंद करवा दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे सरदार अजीत रतन ने कहा कि मॉल बंद होने से सिरसा के दस युवाओं का रोजगार खतरे में पड़ा हुआ है। उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि वे किसानों के समर्थन में है लेकिन मॉल बंद करने से इसके मालिक को किराया नहीं आ रहा। हम प्रशासन से मांग करेंगे कि इस मॉल को खोला जाए ताकि सिरसा के युवाओं का रोजगार न खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed