फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Operator arrested with old tickets and extra cash, suspended

पुराने टिकट और अतिरिक्त नकदी सहित परिचालक धरा, किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Operator arrested with old tickets and extra cash, suspended
परिचालक से पुरानी टिकटें बरामद होने मामले की जांच करते उड़नदस्ता टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। रोडवेज परिचालक की ओर से टिकट में गड़बड़ी, पुराने टिकट जमा करने और बक्से में टिकटों से अतिरिक्त कैश बरामद होने के मामले में रोडवेज महाप्रबंधक ने परिचालक को निलंबित किया है। विभागीय टीम ने परिचालक को बस स्टैंड पर ही दबोचा और थैले व पुराने टिकट बस स्टैंड इंचार्ज कार्यालय में सौंप दीं। जिसके बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर महाप्रबंधक को सौंपी तो महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने परिचालक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे का है। डबवाली से सिरसा पहुंची रोडवेज बस से उतरते यात्रियों से डबवाली का परिचालक हेमंत कुमार टिकट वापस लेता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद विभागीय टीम को परिचालक की गतिविधियों पर संदेह हो गया। उड़नदस्ता टीम ने परिचालक से हाथ में पकड़े टिकट और बैग ले लिया और यात्रियों से मामले की जानकारी मांगी। टीम ने परिचालक द्वारा ली टिकटें और बैग को बस अड्डा सुपरवाइजर रतन लाल के कार्यालय में जमा करवा दिया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुभाष, अनूप, सूरजमल व सेवा सिंह शामिल थे। बैग व बक्से की जांच में 13332 रुपये की पुरानी टिकटें व 12297 रुपये का ज्यादा नकदी बरामद हुईं। इसके बाद परिचालक को ड्यूटी से हटा लिया गया। विभागीय टीम द्वारा रिपोर्ट बनाकर अब जांच के लिए रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपी गई है। जिसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने मौके पर ही परिचालक हेमंत पारिक को निलंबित कर दिया। परिचालक के पास से कुल 25629 रुपये की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए तैनात किया जाएगा जांच अधिकारी
परिचालक हेमंत पारिक द्वारा पुरानी टिकट लेने और बक्से में अधिक नकदी पाए जाने मामले की जांच को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से जांच करवाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार परिचालक पहले भी घपले के मामलों में पकड़ा जा चुका है और टर्मिनेट किया जा चुका है। लेकिन अब अधिक राशि बरामद होने और पुरानी टिकट पाए जाने के बाद महाप्रबंधक ने इसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक से 13332 रुपये की पुराने टिकट और 12297 रुपये अतिरिक्त नकदी प्राप्त होने पर परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। परिचालक के खिलाफ जांच की जाएगी और पुराना रिकार्ड भी खंगाला जाएगा।
- आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed