{"_id":"6a567f737249e4f466087791","slug":"opd-increased-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161493-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, ओपीडी पहुंची 1000 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, ओपीडी पहुंची 1000 के पार
Tue, 14 Jul 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन मेें खड़े मरीज।
- फोटो : 1
मंगलवार को 38 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, आसमान की ओर टकटकी लगाए किसान
फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच तल्ख धूप से लोग बेहाल रहे। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान सिरसा में बारिश हो सकती है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट आने, उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। इधर, प्रतिदिन 800 तक रहने वाली ओपीडी 1000 के पार हो गई है।
गर्मी के कारण निजी व सरकारी अस्पतालों में मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा पेट से जुड़ीं बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में बताए जा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जहां पिछले दिनों तक ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या करीब 800 रहती थी वह बढ़कर एक हजार के करीब पहुंच चुकी है।
इसी प्रकार के हालात शहर के निजी अस्पतालों में भी दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सक लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानियां बरतने, साफ-सफाई रखने, घरों व आसपास पानी जमा न होने देने और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. सूर्या कंबोज का कहना है कि गर्मी व उमस भरे मौसम में लोगों को अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
19 जुलाई तक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 19 जुलाई तक सिरसा में बारिश होने के आसार हैं। बारिश न होने पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे वातावरण में उमस व गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।
कई इलाकों में अब तक नहीं हुई तेज बारिश
मानसून आने के बाद जिला में कुछ ही क्षेत्र में अब तक बारिश हुई है। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है उनमें रोड़ी, कलांवाली, रानियां व चोपटा शामिल हैं। सिरसा, डिंग, बड़ागुढ़ा, ओढ़ा व डबवाली क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी ही हुई है। इससे यहां के लोग गर्मी से काफी परेशान हैं।
किसानों को बारिश का इंतजार
किसानों का कहना है कि इस बार कुछ ही क्षेत्र में एक दो बार अच्छी बारिश हुई है। किसान रोहताश कुमार, रामजी लाल व आसाराम का कहना है कि सिरसा क्षेत्र में अभी तक मानसून की एक भी तेज बारिश नहीं हुई है। इससे खेतों में नमी समाप्त हो रही है। फसलों को नुकसान हो रहा है। जल्द बारिश बहुत जरूरी है।