फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only 30 complaints were received in the solution camps organized in the district

Sirsa News: जिले में लगे समाधान शिविरों में महज 30 शिकायतें आईं

Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Only 30 complaints were received in the solution camps organized in the district
लघु सचिवालय में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार समस्या सुनते हुए। स्रोत : सूचना विभाग
सिरसा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से समस्या समाधान शिविरों का जिले भर में आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से सोमवार और वीरवार को यह शिविर लगाए जाते हैं। जहां पर आमजन जाकर अपनी व अपने एरिया की समस्याओं को रखते हैं। लघु सचिवालय परिसर के मुख्य सभागार में उपायुक्त व उनके नुमाइंदे सुनवाई करते है। वहीं, उपमंडल डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में एसडीएम स्तर के अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं।
सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना की गति धीमी हो गई है। इस कारण शिकायतें भी निरंतर कम हो रही हैं। सोमवार को हुए समस्या समाधान शिविर के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। चार जगह पर लगाए गए समस्या समाधान शिविर में महज 30 शिकायतें आईं। प्रशासनिक स्तर पर यह उपलब्धि लेकिन धरातल पर लोगों को शिविरों में जाने से मोहभंग होना है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 30 आई। इस दौरान अधिकारियों ने सभी विभागों को समाधान शिविर में आई समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटान के निर्देश दिए। सिरसा स्थित लघुसचिवालय में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने जन समस्याएं सुनी। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी संबंधित अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान फसलें बचाने में लगे
समाधान शिविरों में आने से ज्यादा किसानों को इन दिनों अपनी फसलों की चिंता है। वह अपनी शिकायतों से ज्यादा बरसाती पानी और घग्गर से आने वाली पानी की चपेट से अपनी फसलों को बचाने में लगे है। अधिकारी घग्गर के तटबंधों के काम को मजबूत करने में लगे हुए है इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों से फिलहाल लोग समस्या समाधान शिविरों से दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed