फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   online application in ignou upto 28

इग्नू : प्रवेश के लिए 28 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sat, 21 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
online application in ignou upto 28
सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में ​स्थित इग्नू केंद्र के सदस्य जागरूक करते हुए। सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू स्टडी सेंटर ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र के प्रवेश अभियान को व्यापक रूप दिया है। यह पहल प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के संरक्षण में तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल और उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है।

अभियान का उद्देश्य युवाओं, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिग्री और रोजगारपरक डिप्लोमा के विकल्पों से अवगत कराना है। अध्ययन केंद्र की टीम ने महाविद्यालय परिसर के साथ शहर की विभिन्न निजी लाइब्रेरियों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इग्नू स्टडी सेंटर के समन्वयक डॉ. विक्रमजीत सिंह, सह-समन्वयक डॉ. सतपाल और सहायक ललित कुमार ने छात्रों को समझाया कि वे नियमित पढ़ाई, नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ इग्नू से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम आसानी से पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed