फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One young man killed, two injured in two bike collision

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One young man killed, two injured in two bike collision
चोपटा। गांव ढुकड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर जमाल चौकी पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया और लापरवाही से बाइक चलाने वाले चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का दिए बयान में राजस्थान के परलीका नोहर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह और उसका साथी अमनदीप सिरसा पेपर देने के लिए आए हुए थे। शाम को करीब 7:30 बजे वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान गांव ढुकड़ा में इफको खाद केंद्र के पास पहुंचे तो सामने से एक बिना नंबर की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उसके बाएं पैर में चोट आई। मनोज ने बताया कि सरदार गढ़िया राजस्थान
विज्ञापन

निवासी रोहताश ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मारी। दूसरी ओर हादसे में चालक रोहताश को भी चोट लगी है। सूचना मिलने पर जमाल चौकी पुलिस से एसआई सुभाष चंद्र की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मनोज कुमार के बयान पर रोहताश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed