{"_id":"ccd7cf5635aa79b67f8b9ed02b04d2a6","slug":"one-thousand-driver-recruit-in-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में एक हजार चालकों की होगी भर्ती: कृष्ण पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में एक हजार चालकों की होगी भर्ती: कृष्ण पंवार
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में लगभग 10 एकड़ भूमि में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस-प्रशिक्षण स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही बेडे़ में 600 नई बसों को शामिल कर 12 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर एक हजार चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा करीब 700 तकनीकी स्टाफ रखा जाएगा।
विज्ञापन
वे मंगलवार को हिसार मार्ग पर रॉयल हवेली पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन का 4200 बसों का बेड़ा है जिसमें से 3800 बसें सड़कों पर चल रही है और 400 बसें यार्ड में खड़ी है।
विज्ञापन
पूर्व सरकार ने बसें तो खरीद ली गई थी पर चालक व तकनीकी स्टाफ भर्ती नहीं किया जिससे 400 बसें यार्ड में खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन 600 नई बसें ओर खरीदेगा और एक हजार चालक भर्ती किए जाएंगे, भर्ती प्रक्रिया जारी है।
इन चालकों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही 636 तकनीकी स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 33 लाख लोगों को प्रतिदिन यात्रा सुविधा दिए जाने का लक्ष्य है लेकिन अब 13 लाख लोगों को ही परिवहन में यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
हर गांव तक भेजी जाएगी बस
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी गांव नहीं होगा जिसमें बस न जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भर्ती होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए विभाग की योजना है कि प्राइवेट बसों पर सरकार की ओर से परिचालक रखे जाएंगे और बस का परमिट भी सरकार का ही होगा बस मालिक को तो केवल प्रति किमी कर दर से भुगतान किया जाएगा। इससे हर गांव को बस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर वर्तमान भाजपा सरकार ने महिलाओं को अपने 15 वर्ष आयु तक के बच्चे को निशुल्क यात्रा सुविधा दो दिन तक प्रदान करवाई गई। रक्षा बंधन के पहले दिन 21 लाख यात्रियों ने यात्रा की और रक्षा बंधन के दिन 29 लाख यात्रियों ने परिवहन की बस में यात्रा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं जिसमें हैवी लाइसेंस चालक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र में पांच-पांच बसें और बढ़ाने का फैसला लिया है।
बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वॉल्वो बसें चंडीगढ़ दिल्ली व रोहतक तक चलती हैं यदि वॉल्वो बस का सार्थक परिणाम आता है तो वॉल्वो शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के बस अड्डों का दौरा भी करेंगे तथा पुराने बस अड्डों की मरम्मत भी की जाएगी और जहां आवश्यकता होगी वहां नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत चल रही है। राज्य परिवहन कर्मचारियों का दीवाली पर बोनस दिए जाने पर उन्होंने कहा कि बोनस की फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी जा चुकी है स्वीकृत होने पर बोनस उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
सीएलयू नीति का किया सरलीकरण
आवास मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 80 हजार मकान बनाए गए हैं। इनमें से 53 हजार मकान कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए हैं जिनकी शीघ्र ही अलॉटमेंट कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 हजार मकानों का कार्य प्रगति पर है जिसमें से छह हजार मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 प्रतिशत मकान कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं। इसमें गरीब लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सीएलयू नीति का सरलीकरण किया गया है इसमें जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित कि गई हैं उन किसानों को भी शामिल किया गया है।
ओढ़ा बस स्टैंड का शीघ्र शुरू होगा निर्माण
उन्होंने बताया कि 18-18 करोड़ की लागत से झज्जर, दादरी, तोशाम में बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ओढ़ां बस स्टैंड बनाने की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि ओढ़ां के बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीध्र ही शुुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया।