{"_id":"5fa438bf8ebc3e9ba661ccf9","slug":"one-people-dead-to-corona-and-61-are-infected-sirsa-news-rtk5816057193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यक्ति की मौत, 61 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यक्ति की मौत, 61 संक्रमित मिले
विज्ञापन
वीरवार को 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं वीरवार को आई रिपोर्ट में जिले में 61 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 54 लोगों ने करोना को मात देकर घर लौट गए। जिले में अब तक कोरोना से 82 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5684 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम आई रिपोर्ट में सिरसा अर्बन में 27, कालांवाली में 5, ओढां में 5, डबवाली में 1, ऐलनाबाद में 12, नाथूसरी चोपटा में 4, माधोसिंघाना में एक, रानियां में 5, चौटाला से एक कोरोना संक्रमित हैं। वहीं कोरोना संक्रमित प्रीतनगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई है। बता दें कि अब तक जिलेभर से 111080 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 5684 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं अब तक 4999 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1083 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में 604 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 478 होम क्वारंटाइन हैं और 65 अस्पताल में दाखिल हैं।
स्वास्थ्य कर्मी खुद ही नहीं पहन रहे मास्क
कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जता चुके हैं ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने के साथ ही खुद का बचाव करना आवश्यक है। परंतु विडंबना देखिये खुद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही मास्क से परहेज कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में बुधवार को डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण द्वारा नागरिक अस्पताल परिसर में जांच भी की थी।
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज अपनी जांच के लिए विभिन्न स्थानों से आते हैं। जिनमें सबसे अधिक तादाद ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की होती है। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कम ही लोग मास्क का प्रयोग करते हैं। हालांकि बुधवार को डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो यहां पर कई कर्मचारी बिना मास्क के पाए गए थे। इसके बाद उनका चालान किया और सभी को मास्क लगाए रखने की हिदायत दी गई थी। परंतु वीरवार अनेक कर्मचारी बिना मास्क के ही ड्यूटी पर नजर आए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है वह खुद ही कोरोना को लेकर संवेदनशील नहीं है और खुद व अन्य लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। आम लोग भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे।
कोट्स
समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहता है। बुधवार को भी निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनेक कर्मचारी बिना मास्क के थे तो बकायदा उनका पांच सौ रुपये का चालान किया गया। भविष्य में ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी गई। अस्पताल में बिना मास्क के आने वाले हर आदमी को मास्क उपलब्ध करवाने के लिए हमने पुलिस कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मचारी को मास्क दिया हुआ है। इसके बावजूद भी कोई बिना मास्क मिलेगा तो उसका पांच सौ रुपये का चालान किया जाएगा।
-डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ नागरिक अस्पताल।