फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one deth for black fungus in sirsa

ब्लैक फंगस से एक की मौत, छह नए मरीज मिले

Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
one deth for black fungus in sirsa
कोरोना को मात दे चुके मरीज अब ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे है। रविवार को जिले में ब्लैक फंगस के छह नए मरीज सामने आए है। गोशाला मोहल्ला के 48 वर्षीय व्यक्ति की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 39 मरीज ब्लैक फंगस के पाए गए है। इनमें से गिदड़ावाली के 16 वर्षीय युवक सहित आठ की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोई उपचार न होने के कारण पीड़ित मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे है। जिले में अब तक एक मरीज की आंख और दो मरीजों के तालू का ऑपरेशन हो चुका है। जबकि अन्य मरीजों का दूरबीन से ऑपरेशन हो चुका है। मरीज के मुंह और अन्य अंगों में ब्लैक फंगस न फैले इसके चलते मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। करीब 20 मरीज शहर के निजी अस्पतालों में ही अपना उपचार करवा रहे है।
विज्ञापन

16 वर्षीय युवक सहित आठ की हो चुकी है मौत
ब्लैक फंगस की चपेट में आने के कारण जिले के सात और फतेहाबाद के एक मरीज की मौत हो चुकी है। सिरसा जिले के चाहरवाला की 65 वर्षीय महिला की जयपुर अस्पताल में, बरूवाली के 50 वर्षीय व्यक्ति की सिरसा के निजी अस्पताल में, गिदड़ावाली के 16 वर्षीय युवक की हिसार के अस्पताल में, जीटीएम कॉलोनी के 75 वर्षीय बुजुर्ग की लुधियाना के अस्पताल में, नाथसूरी कला की 55 वर्षीय महिला की सिरसा के निजी अस्पताल में, गोरीवाला के 48 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल में और गोशाला मोहल्ला के 48 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। जबकि एक 42 वर्षीय फतेहाबाद के मरीज की मौत सिरसा में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के 30 और दूसरे जिलों के नौ मरीज मिल चुके संक्रमित
बीते 18 दिनों में जिले में कुल 39 मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके है। इनमें से 30 मरीज सिरसा के तो 9 मरीज दूसरे जिलों के संक्रमित पाए गए है। सिरसा के निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसके कारण मरीजों को भारी रकम भी अदा करनी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले ब्लैक फंगस के मरीजों को अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया जा रहा है। हालांकि अभी मरीजों के उपचार को लेकर विभाग के पास कोई भी सुविधा नहीं है।

रविवार को जिले में छह ब्लैक फंगस के मरीज सामने आए है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 39 मरीज सामने आ चुके है। कुल आठ मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो चुकी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को रेफर किया जा रहा है। कोरोना में मरीज स्टेेरॉयड युक्त दवाइयों का इस्तेमाल न करे।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed