फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One crore herbal park will cdlu

सीडीएलयू में एक करोड़ से बनेगा हर्बल पार्क

Fri, 30 May 2014 11:50 PM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 30 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की कड़ी में हर्बल पार्क बनाने का प्रावधान भी है। इस पार्क में औषधीय पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा। गर्ल हॉस्टल के निकट चार एकड़ में बनने वाले हर्बल पार्क को यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इस पार्क को बनाने पर एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में 20 लाख खर्चे जाएंगे। प्रोजेक्ट को देख रहे एसडीओ सुरेंद्र नुइयां ने बताया कि पार्क के डिजाइन के लिए आर्किटेक्चर के पास प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही आर्किटेक्चर की ओर से डिजाइन आएगा तो काम शुरू कर दिया जाएगा। जमीन की मिट्टी व इसमें लगने वाले पानी की जांच भी करवाई जाएगी और उसके अनुसार औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय में हरियाली के साथ-साथ औषधियों का उत्पादन भी हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में पार्क की कुल जगह चार एकड़ है।
विज्ञापन


मॉडल पार्क के रूप में करेंगे विकसित
वीसी डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में अनेक विकास कार्य शुरू होंगे, इसी कड़ी में हर्बल पार्क भी बनाया जाएगा। कुछ काम अचार संहिता के कारण शुरू नहीं हो पाए थे, अब शुरू करवाए जाएंगे। हर्बल पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व दस साल पहले गांव फुलकां में वन विभाग ने हर्बल पार्क बनाया था लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण वह पार्क फल फूल नहीं सका। मौजूदा डीएफओ जितेंद्र अहलावत की रुचि के कारण अब पिछले छह माह से कुछ हरियाली दिखने लगी है। विभाग द्वारा उस पार्क को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed