{"_id":"68c070f5c1d8d6e062068993","slug":"one-and-a-half-lakh-children-will-be-given-anti-polio-drops-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143953-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी बूंद
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल सिरसा। संवाद
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो संक्रमण पर रोकथाम के लिए पहले से सतर्कता बरती जा रही है। इस बार जिले भर में 12 अक्तूबर को पोलियो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन एक से पांच साल के छोटे बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले स्तर पर डेढ़ लाख के करीब बच्चों का टारगेट रखा गया है। इसमें जिले भर से सभी बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई जाएगी।
भारत विशेषज्ञ सलाहकार समूह की सिफारिश पर इस बार 12 अक्तूबर को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। इसमें जिले भर के 1,50,156 बच्चों का टारगेट रखा गया है वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1,90,698 पोलियो डोज उपलब्ध करवाई गई है। नागरिक अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रणजीत कंबोज ने बताया कि उच्च स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले भी में यह अभियान चलाया जाएगा।
इसमें टारगेट के अनुसार,नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, उपस्वास्थ्य केंद्रों, स्कूली बच्चों, सार्वजनिक स्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्रामीण इलाकों, झुग्गी- झोपड़ियों व प्ले स्कूलों में 1 से पांच साल के बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
क्या है पोलियो संक्रमण
पोलियो संक्रमण पोलियो वायरस के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और इसके परिणामस्वरूप स्थायी लकवा, शारीरिक विकलांगता और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के मल या खांसने व छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलता है। हालांकि कई संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते, कुछ में लकवा और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं। पोलियो के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन पोलियो के टीके से इसे रोका जा सकता है।