फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the real-fake Ram Rahim controversy Ram Rahim said - I am real

Sirsa: असली-नकली के सवालों पर राम रहीम बोला- थोड़ा वजन कम क्या किया, लोग नकली बताने लगे

Tue, 18 Oct 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 01:08 AM IST
सार

डेरामुखी ने कहा कि ये कोई हम अपना प्रूफ नहीं दे रहे, लेकिन वैसे आपसे पूछते रहते हैं कि आपको हमारी कही हुई बात याद है या नहीं। ऑनलाइन सत्संग के दौरान डेरामुखी ने कहा कि पुरानी बातें याद दिला रहा हूं।

विज्ञापन
On the real-fake Ram Rahim controversy Ram Rahim said - I am real
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल से पैरोल पर आए डेरामुखी गुरमीत राम रहीम इन्सां ने ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। असली-नकली के विवाद पर डेरामुखी ने ऑनलाइन सत्संग में जिक्र करते हुए विरोधियों को जवाब दिया। डेरामुखी ने कहा कि वजन क्या कम कर लिया, लोग नकली बताने लगे। साथ ही कहा कि हम तो वो ही हैं, कोई दूसरा नहीं। इसके अलावा एक किस्सा कहानी के माध्यम से विरोधियों को जवाब भी दिया।

विज्ञापन


जून में जेल से पैरोल मिलने के दौरान डेरामुखी गुरमीत राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में रहा। इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलीं और आरोप लगे कि जेल से बाहर आया डेरामुखी नकली है। इस बारे में उच्च न्यायालय में याचिका भी दर्ज हुई। इस किस्से को लेकर डेरामुखी ने इस बार अनुयायियों से ऑनलाइन तरीके से सीधी बात की। साथ ही नकली बताने वालों को जवाब भी दिया और हंसते हुए कहा कि उनका काम वो कर रहे हैं, कोई बात नहीं। रब उनको सद्बुद्धि दे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिछ रही बिसात: हनीप्रीत को मिल सकती है डेरे की गुरु गद्दी, मुख्य शिष्य का ही पहला अधिकार!
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरामुखी ने ऐसे दिया जवाब.....
डेरामुखी ने सत्संग के दौरान कहा कि सभी समय पर आया करो। पुरानी बात याद करवाते हुए बताया कि सत्संग में किसी ने कहा कि गुरु जी लेट क्यों आते हो। इस पर मैंने कहा कि आने नहीं देते। डेरामुखी ने हंसते हुए कहा कि पिछली बार थोड़ा नकली वाला चक्कर था ना। हमने कहा था कि अरे यार, वजन क्या कम कर लिया, लोग नकली ही बनाने लग गए यार। तो हम उनको किसी को बुरा नहीं कहते, उनकी सोच होगी बेचारों की, हमें क्या लेना।

मालिक सबको सद्बुद्धि दे, खुशियां दे। डेरामुखी ने कहा कि इसलिए आप लोगों को याद करवाते रहते हैं कि हम वो ही हैं, दूसरा नहीं है। डेरामुखी ने कहा कि ये कोई हम अपना प्रूफ नहीं दे रहे, लेकिन वैसे आपसे पूछते रहते हैं कि आपको हमारी कही हुई बात याद है या नहीं।  डेरामुखी ने एक किस्सा भी सुनाया। एक व्यक्ति जो खेत से घोड़े पर चने ले जा रहा था। किसी समझदार ने अच्छी सलाह दी, लेकिन उसने नहीं मानी। 


ये है मामला
सोशल मीडिया पर एक पेज है। इस पर डेरामुखी को लेकर प्रतिदिन कोई न कोई बात रखी जाती है। कभी डेरामुखी को नकली बताया जाता है, तो कभी हाल ही में हुए बदलावों को लेकर भी विरोध जताया गया। साथ ही जेल से बाहर आए डेरामुखी को नकली भी बताया जा रहा है।

हालांकि पिछली बार सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि जेल से बाहर आया डेरामुखी ही असली है। डेरामुखी की ओर से दिए गए जवाब के बाद सोशल मीडिया पेज पर भी पोस्ट डाली गई। इसमें भी सत्संग को लेकर विरोध जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed