फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   OBC Morcha burnt effigy of farmer leader Rakesh Tikait over attacks on BJP leaders

भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों को लेकर ओबीसी मोर्चा ने फूंका किसान नेता राकेश टिकैत का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
OBC Morcha burnt effigy of farmer leader Rakesh Tikait over attacks on BJP leaders
किसान नेता राकेश टिकैत का पूतला फूकते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। किसान आंदोलन की आड़ में आए दिन भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में ओबीसी मोर्चा ने वीरवार को टाऊन पार्क में एकत्रित होकर किसान नेता राकेश टिकैत का पुतला फूंका। इसके बाद सभी ने उपायुक्त को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पिछले कुछ समय से लगातार असामाजिक तत्व भाजपा नेताओं पर हमले करते आ रहे हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों में विरोध की बात ठीक है, लेकिन किसी धार्मिक व पारिवारिक कार्यक्रम में जाकर तोड़फोड़ करना समझ से परे की बात है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी, फिर विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, हिसार के विधायक कमल गुप्ता और अब ओबीसी मोर्चा से जुड़े रामचंद्र जांगड़ा पर हमला किया गया है। जिनका कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहताश जांगड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं पर रोजाना हो रही घटनाओं को लेकर समाज के लोगों में भारी रोष है। किसान आंदोलन की आड़ लेकर विरोध करने वाले कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग ओबीसी मोर्चा को कमजोर न समझें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रकाशवीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र आर्य, कौशल्या वर्मा, सुरेश पंवार, सुखविंद्र बराड़, महामंत्री वीरेंद्र गिरी ओबीसी मोर्चा, तरसेम सामा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेंद्र लोहिया, प्रभुराम जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed