{"_id":"5e0f7cf88ebc3e882254c8fa","slug":"o-p-chautala-sirsa-news-rtk535488161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो दोबारा सत्ता में आई तो फिर दूंगा योग्यतानुसार नौकरियां, चाहे फांसी हो जाए: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो दोबारा सत्ता में आई तो फिर दूंगा योग्यतानुसार नौकरियां, चाहे फांसी हो जाए: चौटाला
इनेलो सरकार ने 3200 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम किया था जिसके लिए मुझे 10 साल की सजा हुई है, लेकिन मैं इससे घबराने वाला नहीं हूं। यदि इनेलो दोबारा से सत्ता में आती है तो इससे भी अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। चाहे इसके लिए मुझे फांसी की सजा क्यों न हो जाए। ये बात इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा में इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है। यह पौधा जब फल देने लगा तो कुछ लुटेरे वर्ग के लोग फल लूट कर ले गए। अब नए सिरे से प्रयास करने होंगे। इनेलो को खत्म करने का जो लोग सपना देख रहे थे उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। इनेलो दोबारा सत्ता पर आसीन होगी। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2000 में इनेलो सत्ता में आई थी तब सरकार खुद जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करती थी और उनकी मांगों को तुरंत मान लिया जाता था, लेकिन आज हालात यह है कि जनता को अपने काम करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है लेकिन जनता की दुख तकलीफ दूर करने के लिए कोई भी प्रतिनिधि उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी सजा पूरी हो चुकी है लेकिन यह सरकार मुझे रिहा नहीं करना चाहती। उन्होंने जेल नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यदि कैदी बीमार है, दिव्यांग है, या उसे सांस की बीमारी है और उसकी उम्र 60 साल हो गई है तो उसे रिहा किया जा सकता है, लेकिन मैं 85 साल से भी अधिक हो चुका है और सरकार कानून को ताक पर रखकर जेल से नहीं छोड़ रही। इससे पूर्व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने एवं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा के कुशासन के विरुद्ध एक आंदोलन छेड़ें और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करें। अभय सिंह ने कहा कि वे स्वयं 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सिरसा के हलका कालांवाली, सिरसा, डबवाली व रानिया हलके में जाकर जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला, कृष्णा फौगाट, जसबीर सिंह जस्सा, धर्मवीर नैन, विनोद बेनीवाल, नक्षत्र सिंह मल्हान, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, विनोद अरोड़ा, सुभाष नैन, मोहन लाल झोरड़, अभय सिंह खोड कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।