{"_id":"66a2930937830acf2d000ca2","slug":"nursing-association-expressed-anger-by-striking-for-two-hours-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123206-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नर्सिंग एसोसिएशन ने दो घंटे हड़ताल कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नर्सिंग एसोसिएशन ने दो घंटे हड़ताल कर जताया रोष
विज्ञापन
नागरिक अस्पातल में मांगों को लेकर प्रर्दशन करते हुए नर्सिंग स्टाफ।
सिरसा। नागरिक अस्पताल में नर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर वीरवार को दो घंटे तक प्रर्दशन किया। जिले भर के नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज, उप-प्रधान पन्नालाल, महासचिव अमित, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये, केंद्र के समान ग्रुप-सी से ग्रुप-बी में करने, डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग के पद को भरने, रिक्त एसएनओ एवं सीएनओ के पद भरने, उच्च शिक्षा प्राप्त नर्सिंग अधिकारियों को नर्सिंग स्कूलों व कॉलेजों में नियुक्त करना आदि है। मांगों को लेकर सरकार व विभाग को अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विभाग व सरकार के उदासीन रवैये से नर्सिंग कैडर में रोष है। ऐसे में 13 जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें 23 व 24 जुलाई को नर्सिंग कैडर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी कर अपना रोष प्रकट करने का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा 25 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा के सभी जिलों के नागरिक अस्पतालों, एसडीएच, सीएचसी व पीएचसी पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे की हड़ताल कर निर्णय लिया गया। नर्सिंग स्टाफ मंजू कंबोज, राजविंद्र, शशि, शिमला, जीतो, सरिता, मधु, रेनू, अनीता, कुलदीप, ऊषा, सुमन, सीमा ने कहा कि उनका मकसद आमजन को परेशान करने का नहीं है। सरकार जानबूझकर उन्हें संघर्ष के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने सरकार व विभाग को चेताते हुए कहा कि अगर इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया तो एसोसिएशन की ओर से जल्द आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।