{"_id":"613a4f348ebc3e0b0443a2ad","slug":"now-the-university-will-get-the-students-of-journalism-to-do-digital-journalism-sirsa-news-hsr611243818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पत्रकारिता के विद्यार्थियों को डिजिटल जर्नल्जिम करवाएगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पत्रकारिता के विद्यार्थियों को डिजिटल जर्नल्जिम करवाएगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए विभाग में बनाया गया मीडिया सेंटर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग ने नए सत्र में नया पाठ्यक्रम बीए इन डिजिटल जर्नलिज्म शुरू हो गया है। इसका मकसद विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया में रोजगार उपलब्ध करवाना है। पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक के बारे में शिक्षित किया जाएगा। उक्त कोर्स की कुल 30 सीटें हैं।
विश्वविद्यालय में चल रहे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोपजल पर नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बीए इन डिजिटल जर्नलिज्म का प्रोग्राम शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू कर दिया गया है। इस प्रोग्राम में विद्यार्थी एक साल में सर्टिफिकेट, 2 साल में डिप्लोमा, 3 साल में डिग्री और 4 साल में इंटर्नशिप-रिसर्च के साथ डिग्री प्राप्त कर सकते है। प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार प्रमाणपत्र हासिल कर सकता है। विद्यार्थी चार साल की डिग्री के लिए बाध्य नहीं होगा। प्रोग्राम में मुख्य बिंदु डिजिटल तकनीक पर रहेगा। इसमें विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। प्रोग्राम में कोरोना माहमारी के चलते ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मॉड रखे गए हैं। वहीं, प्रोग्राम की फीस प्रति सेमेस्टर साढ़े 12 हजार रुपये रहेगी।
समय की बढ़ती मांग को देखते डिजिटल पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों का रोजगार का दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थी प्रोग्राम के दौरान डिजिटल पीआर, डिजिटल विज्ञापन, डिजिटल ग्राफिक्स आर्टिस्ट, वेब डिजाइनर, वीडियो डिजाइनर, विजुअलाइजर, सिटी जर्नलिस्ट, वेब जर्नलिस्ट, पॉलटिक्ल ब्लॉगर, इवेंट मैनेजर, ऑनलाइन डाटाबेस मैनेजर, डाटा जर्नलिस्ट, वेबसाइट कंटेंट राइटर, वीडियो ब्लॉगर आदि के बारे में पढ़ व जान सकेंगे।
विज्ञापन
जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में नया प्रोग्राम बीए इन जर्नलिज्म शुरू किया गया है। जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल में एक बहुत बड़ा दायरा है, जिसमें विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में नवीनतम सलेब्स के साथ विद्यार्थियों को प्रोग्राम के बाद विश्वविद्यालय की ओर से 100 फीसदी प्लेसमेंट के जरिये रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा