फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now the food was expensive Seedielu

अब सीडीएलयू में खाना हुआ महंगा

Sun, 08 Jun 2014 11:50 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 08 Jun 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन

 अब चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में थाली महंगी होने वाली है। मैस में खाने वालों को अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। विवि प्रशासन ने नए शिक्षा सत्र से मेन्यू के नए रेट लागू करने का फैसला लिया है। कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव कार्यकारी परिषद की बैठक में भी पास किया गया है। विवि प्रशासन का कहना है कि कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद मैस की चीजें बाहर की दुकानों और होटलों से सस्ती ही रहेगी।

विज्ञापन


नई मेन्यू के अनुसार नए शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को ब्रेकफास्ट के लिए पांच रुपये अधिक देने होंगे, जबकि लंच और डिनर को दस रुपये महंगा किया गया है। अगर किसी को दूध पीने का शौक है तो उसे पांच रुपये अधिक देने होंगे, जबकि चाय पीने के शौकीनों की जेब पर तीन रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


 आमलेट की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है, जबकि पनीर से बनी सब्जियों की कीमतों में तो 20 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसे अलावा अन्य खाद्य पदार्थों में भी पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद विवि प्रशासन का मानना है कि यह बढ़ोतरी अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद बढ़ाई कीमतें --
सीडीएलयू के चीफ वार्डन डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि यूनीवर्सिटी की मैस विद्यार्थियों की समिति द्वारा चलाई जा रही है। यह मैस न लाभ, न हानि की तर्ज पर चलाई जा रही है। कीमतें हर वर्ष नहीं बढ़ती, बल्कि तीन वर्षों से इसलिए बढ़ाए गए हैं ताकि खाने पर आने वाले खर्च को पूरा किया जा सके।


 उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को समूह में खाना खिला कर कीमत निकाली जाती है और उसी के अनुसार मामूली रेट बढ़ाए हैं। विवि प्रशासन का इस मैस के संचालन में कोई दखल नहीं है। खाद्य पदार्थोँ की गुणवत्ता अच्छी रखने को भी कीमतें बढ़ाना जरूरी था।
-----------------------
मैस के खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट
वस्तु                 पुराने रेट     नए रेट
ब्रेक फास्ट----------35-------40
लंच--------------50-------60
डिनर-------------50-------60
चाय--------------5--------8
दूध 200 मिली लीटर----15-------20
परांब--------------15-------20
जलजीरा------------10-------15
ऑमलेट------------20-------30
सूप---------------15-------25
दाल, छोले, राजमा------25-------35
पालक पनीर व मटर पनीर--40------60
राइस पुलॉव-----------30------40
सीजनल सब्जी व मिक्स सब्जी--30---40
रायता-----------------15----25
सलाद---------------5------7
खीर----------------20-----30
रोटी----------------5------7
नोट- रेट रुपये में हैं।

ध्यानार्थ : इस खबर में वर्जन और एक बॉक्स मांगा गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed