फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now students will be able to prepare for board classes even in summer holidays, teachers will organize online classes

अब गर्मियों की छुट्टियों में भी बोर्ड कक्षा की तैयारी कर पाएंगे विद्यार्थी, शिक्षक लगाएंगे ऑनलाइन कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now students will be able to prepare for board classes even in summer holidays, teachers will organize online classes
सिरसा। गर्मी की छुट्टियों में स्कूल स्टाफ 10वीं व12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएगा। 1 से 30 जून तक दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी टैब के जरिए पढ़ाई करेंगे। छुट्टियों से पहले विभाग पूरे प्रदेश में सभी विद्यार्थियों को टैबलेट बांट देगा। ऑनलाइन पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को टैब वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं जिले में 23 हजार 216 विद्यार्थियों व शिक्षकों को टैब वितरित किए जाने हैं। ये टैब वितरण का काम दूसरे चरण के तहत किया जाएगा। पहले चरण में जिले की छात्राओं को टैब दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों के दसवीं-बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी, जो टैब का इंतजार कर रहे थे। अब उनके हाथों में भी जल्द टैब होंगे। जिला मुख्यालयों व खंड मुख्यालयों के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक तथा उच्च विद्यालयों में टैब का वितरण शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं अब टैब के साथ विद्यार्थियों को प्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न डाले। क्योंकि इससे पहले बांटे टैबलेट के साथ दिए गए सिम एक्टिवेट करने में विद्यार्थियों को काफी परेशानियां आ रही है।
विज्ञापन

कुल 23 हजार 216 टैब का होगा वितरण
जिले में कुल 23,216 टैब का वितरण होना है। इनमें से 22,239 टैब विद्यार्थियों व 977 टैब उनके पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिए जाएंगे। ये टैब 7 खंडों के राजकीय स्कूलों में वितरण किए जाने हैं। शहर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड में दूसरे चरण में ये टैबलेट पहुंच चुके हैं। जिले के सभी विद्यालय इसी स्कूल से टैबलेट प्राप्त करेंगे। इसी दौरान जो विद्यार्थी अभी 12वीं में है उन्हें फाइनल परीक्षाओं के बाद टैबलेट को स्कूल में ही जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षक नहीं जा पाएंगे घूमने
गर्मी की छुट्टियां 1 से 30 जून तक होने की संभावना है। इस दौरान पहली बार शिक्षकों को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की कक्षा लेनी होगी। वहीं इस बार कोई भी शिक्षक छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर नहीं जा पाएगा। क्योंकि शिक्षक को टैबलेट पर 24 घंटे लिए एक्टिव रहना पड़ेगा। जिस समय भी विद्यार्थी द्वारा कुछ पूछा जाता है तो शिक्षकों को उसी समय जवाब देना होगा। वहीं शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यार्थियों को काम देना होगा और उसे चेक करना है।
मुख्यमंत्री करेंगे निगारी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा टैबलेट मॉनटीरिंग की जाएगी। टैब में पहले से ही एक ऐसा सॉफ्टवेयर इनबिल्ट किया गया है। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री देख पाएंगे कि किस शिक्षक ने विद्यार्थियों को कितना पढ़ाया है। हालांकि अभी तक शिक्षकों को भी नहीं पता कि ये होगा या नहीं या किस प्रकार का ये सॉफ्टवेयर है।

दूसरे चरण में जिले के 7 खंडों के राजकीय स्कूलों के लिए करीब 23 हजार 216 टैबलेट आए है। ये टैबलेट 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जिसकी सहायता से विद्यार्थी अब गर्मियों की छुट्टियों में भी घर बैठे पढ़ पाएंगे।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed