फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Notice of enhancement over factory price, operators jammed the highway

फैक्टरी की कीमत से अधिक एनहांसमेंट का नोटिस, संचालकों ने किया हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Notice of enhancement over factory price, operators jammed the highway
नेशनल हाईवे पर दरी बिठाकर धरना देते फैक्टरी संचालक - फोटो : Sirsa
सिरसा। एचएसआईआईडीसी विभाग की ओर से हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के 20 फैक्टरी संचालकों को फैक्टरी की कीमत से अधिक का एनहांसमेंट का नोटिस भेजने पर संचालकों रोष में है। फैक्टरी संचालक नोटिसों का विरोध करते हुए दिल्ली पुल स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और हाईवे के एक तरफ का रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक फैक्टरी संचालक रोड पर दरी बिछाकर धरने पर बैठे रहे। करोड़ों रुपये का नोटिस आने के बाद 60 फैक्टरियों को संचालकों ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी विभाग की ओर से एक माह पहले औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी संचालकों को एनहांसमेंट अदा करने का नोटिस दिया था। जिसमें विभाग ने संचालकों को चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने उक्त राशि अदा नहीं की तो उनकी फैक्टरियों को कब्जे में ले लिया जाएगा। जिसके बाद सोमवार को सभी फैक्टरी संचालक नेशनल हाईवे पर एकत्र हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे पर एक तरफ के रोड पर दरी बिछाकर बैठ गए। मामले की सूचना अधिकारियों के पास पहुंची तो एसडीएम जयवीर यादव और एचएसआईआईडीसी विभाग के एसडीओ और जेई संचालकों को समझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे के बाद संचालकों ने आश्वासन पर रोड खाली कर दिया। वहीं एचएसआईआईडीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मिशेल ऐलाबादी ने कहा कि सरकार व विभाग की इन नीतियों के कारण न केवल स्टेट में उद्योग विफल हो रहे हैं, बल्कि इन उद्योगों में काम करने वाले 450 परिवारों को बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ेगा। विभाग ने एनहांसमेंट राशि का भुगतान नहीं करने पर नोटिस जारी किया है, जबकि एनहांसमेंट की राशि फैक्टरी की कीमत से भी ज्यादा है। इन नोटिसों को प्लॉट धारक पहले ही चुनौती दे चुके हैं और विभाग के खिलाफ मुकदमा जीत चुके हैं। ये नोटिस माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के स्पष्ट उल्लंघन में हैं और ये नोटिस केवल प्लॉट धारकों को अनुचित तरीकों से पैसे निकालने के लिए परेशान करने का एक प्रयास है। मिशेल ने कहा कि विभाग सुविधाएं तक मुहैया नहीं करवा रहा। औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति काफी दयनीय है। विभाग को चाहिए कि इसमें सुधार करें व कोर्ट के आदेशों की अवहेलना न करें। इस मौके पर महेश छाबड़ा, वरदेव धरजल, संजय रेलन, श्यामलाल प्रजापति, मुरलीधर गर्ग, राजेश कागजी, सुरेंद्र नागपाल, अनुज जिंदल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

औघोगिक क्षेत्र में है 135 फैक्टरियां, 20 को भेजा करोड़ों का नोटिस
सिरसा के हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कुल 135 फैक्टरियां है। जिनमें कपास, कूलर, दूूध, बर्तन, प्लास्टिक पाइप और अन्य कई प्रकार के कार्य होते है। विभाग की ओर से 20 फैक्टरी संचालकों को करोड़ों का नोटिस जारी किया गया है। जिसके विरोध में 60 से अधिक संचालकों ने फैक्टरियों को ताला लगा दिया है। वहीं फैक्टरी संचालकों का कहना है इसके लिए वह वर्ष 2014 में हाईकोर्ट में केस भी जीत चुके है। लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से नोटिस जारी कर फैक्टरी संचालकों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक बोले जब तक कोर्ट के आदेशों की नहीं होगी पालना, नहीं खोलेंगे फैक्टरी
एसोसिएशन प्रतिनिधि मिलेश ऐलाबादी ने कहा कि जब तक प्रशासन कोर्ट के आदेशों की पालना नहीं करवाते तब तक वह फैक्टरियों को नहीं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को 60 से अधिक फैक्टरियां बंद की है जबकि मंगलवार को सभी 135 फैक्टरियों को ताला लगा घर चले जाएंगे और कोई भी कार्य नहीं करेंगे। लॉकडाउन के कारण फैक्टरियों का काम पहले से ही बंद है लेकिन अब करोड़ों का नोटिस जारी कर विभाग परेशान कर रहा है। विभाग को राशि देने के लिए फैक्टरी संचालकों के पास अब कुछ भी नहीं है।

फैक्टरी संचालकों से बातचीत करते एसडीएम जयवीर यादव

फैक्टरी संचालकों से बातचीत करते एसडीएम जयवीर यादव - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed