फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No one was at home, a mentally disturbed person committed suicide by hanging

घर पर नहीं था कोई, मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
No one was at home, a mentally disturbed person committed suicide by hanging
सिरसा। हिसार रोड स्थित खैरपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से परेशान होने के चलते घर में फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर एक बजे तक घर का गेट नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो व्यक्ति पंखे के साथ लटका हुआ मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार खैरपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा 36 वर्षीय पंकज एक निजी बैंक में कर्मचारी था। शादी न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिवार में उसकी मां और वह दोनों ही रहते थे। मां अपनी बेटी से मिलने के लिए कैथल गई हुई थी। जिसके बाद युवक ने पीछे से फंदा लगा लिया। दोपहर एक बजे तक घर का गेट नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने घर में जांच की तो पंकज कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया और उसकी मां को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

शादी न होने के कारण पंकज मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पंकज की मां के आने बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास, सिविल थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed