{"_id":"68b34da2b581df9bc000f91b","slug":"no-action-is-being-taken-against-those-selling-drugs-mp-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143393-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बेचने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बेचने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई : सांसद
Sun, 31 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रानियां। सांसद कुमारी सैलजा का आरोप है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा नशा रानियां में फैला हुआ है और सरकार नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती। नशे की रोकथाम के लिए दौड़ लगाने व साइकिल चलाने का सरकार का अभियान मात्र दिखावा है।
सांसद शनिवार को नामधारी पेट्रोल पंप जीवन नगर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान सरदार सुखदेव सिंह संधू चेरिटेबल ट्रस्ट के संचालक नामधारी सुखदेव संधू व गुरदेव सिंह नंबरदार ने सांसद को फूलों का गुलदस्ता देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
यहां पत्रकारों से बातची में सांसद ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और सांविधानिक संस्था है लेकिन अब वह भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए है उस पर सत्ता पक्ष को सफाई देनी चाहिए थी जबकि भाजपा इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
सांसद ने घग्गर को लेकर कहा कि सरकार समय रहते नदी की सफाई व धार की खोदाई नहीं करवाती और फिर प्राकृतिक आपदा बताते हुए लोगों को परेशानी छोड़ देती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली, पेंशन, मनरेगा, चोरी, नशा और बरसती पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मनीषा हत्याकांड को लेकर सांसद सैलजा ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती। भाजपा सरकार में आमजन परेशान है। अब भाजपा के गलत काम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है और कांग्रेस पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भी हमारा काम है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, कृष्णा फोगाट, मलकीत सिंह खोसा, गुरदेव सिंह नंबरदार, जयपाल लाली, दीदार सिंह ओलंपिक सहित अन्य मौजूद रहे।