फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NMMS exam will be held in two parts, online application starts today

Sirsa News: दो भागों में होगी एनएमएमएस परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
NMMS exam will be held in two parts, online application starts today
सिरसा।राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा।
सिरसा। जिले में नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने आवेदन व परीक्षा संबंधी विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत योग्य विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा और निर्धारित कोटे के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में समय रहते अवगत करवाएं।
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे कि उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवीं से लेकर बारहवीं तक दी जाएगी छात्रवृत्ति

परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों की जिला मुख्यालय में परीक्षा होगी। आवेदन करने वाला विद्यार्थी राजकीय स्कूल का होना अनिवार्य है। वहीं सातवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से ही पास होनी चाहिए। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में जरनल परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न 1- 1 नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। परीक्षा 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 हजार रुपये

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी जो इस परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। हर महीने एक हजार रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे। इससे विद्यार्थी नोट बुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व अन्य चीजें खरीद पाएंगे।



परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

- अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख से कम होनी चाहिए।

- विद्यार्थी परीक्षा में सिर्फ एक बार बैठ सकता है।

- परीक्षा निशुल्क रहेगी।

- केंद्रीय, जवाहर लाल, केजीबीवी व निजी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकते।
- परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी।
- अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जरूरी।
- दिव्यांग विद्यार्थी का प्रमाण पत्र जरूरी।

-----------
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
- आवेदन करने प्रक्रिया, 8 सितंबर
- आवेदन करने की अंतिम तारीख, 15 अक्तूबर
- परीक्षा, 30 नवंबर
-------------
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है इसके तहत सोमवार से आवेदन शुरू हैं। 15 अक्तूबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 30 नवंबर को परीक्षा होगी। --- हरीश चावला, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article