{"_id":"67591b4ded569e9e70075c36","slug":"nia-raids-dhaliwal-nagar-and-lohgarh-village-of-dabwali-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डबवाली के धालीवाल नगर और लोहगढ़ गांव में NIA की छापेमारी, युवक से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डबवाली के धालीवाल नगर और लोहगढ़ गांव में NIA की छापेमारी, युवक से पूछताछ
Wed, 11 Dec 2024 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:52 AM IST
सार
लोहगढ़ गांव में भी टीम ने एक दो घरों में जाकर जांच की हैं और कई अहम दस्तावेज खंगाले। एनआईए की इस अचानक कार्यवाही से इलाके में हलचल मच गई।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान और पंजाब के साथ लगते डबवाली क्षेत्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रभाव देखने को मिलता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा लॉरेस बिश्नोई बिश्नोई से जुड़े लोगों के घर पर छापेमार कार्रवाई करती रही है। बुधवार को मोस्ट वांटेड आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को लेकर भी एनआईए की टीम ने डबवाली में छापेमार कार्रवाई की है। नगर पालिका के कर्मचारी से अमृत पाल उर्फ राजू और आतंकी अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार डबवाली के धालीवाल नगर और लोहगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आधे घंटे तक पूछताछ की है।
जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम अलसुबह डबवाली के धालीवाल नगर में बलराज नाम व्यक्ति के घर पहुंची। बलराज से टीम ने अमृतपाल उर्फ राजू और अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की। 20 मिनट तक एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की।
दूसरी तरफ लोहगढ़ में अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति अमृत पाल उर्फ राजू के घर पर एनआईए की टीम पहुंची। सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में दो बार पहले भी राजू से एनआईए की टीम पूछताछ कर चुकी है। लॉरेंस गैंग से उसके संबंध होने के चलते उससे पूछताछ होती रहती है। हालांकि जिस समय एनआईए की टीम राजू के घर पर पहुंची । उस समय उसके परिजन ही घर पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार राजू मौजूदा समय में बठिंडा जेल में बंद है।
विज्ञापन
लोहगढ़ निवासी आजाद सिंह ने बताया कि अमृतपाल उर्फ राजू उसका भाई है। वह दोनों अलग अलग रहते है। एनआईए की टीम के पांच से छह लोग आए थे। उन्होंने राजू के बारे में बातचीत की थी। राजू कहां पर है और वह कहां पर है। आजाद ने बताया कि दोनों भाई की आपस में बोल चाल कम है। इतना पूछने के बाद टीम के सदस्य वापस चले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डबवाली के धालीवाल नगर और लोहगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आधे घंटे तक पूछताछ की है।
जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम अलसुबह डबवाली के धालीवाल नगर में बलराज नाम व्यक्ति के घर पहुंची। बलराज से टीम ने अमृतपाल उर्फ राजू और अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की। 20 मिनट तक एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
दूसरी तरफ लोहगढ़ में अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति अमृत पाल उर्फ राजू के घर पर एनआईए की टीम पहुंची। सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में दो बार पहले भी राजू से एनआईए की टीम पूछताछ कर चुकी है। लॉरेंस गैंग से उसके संबंध होने के चलते उससे पूछताछ होती रहती है। हालांकि जिस समय एनआईए की टीम राजू के घर पर पहुंची । उस समय उसके परिजन ही घर पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार राजू मौजूदा समय में बठिंडा जेल में बंद है।
विज्ञापन
नहीं जानता अर्श डल्ला कौन है
धालीवाल नगर निवासी बलराज ने बताया कि वह नगर पालिका में कर्मचारी है। लोहगढ़ के अमृतपाल सिंह उर्फ राजू के घर पर उसका आना है। राजू के पिता के साथ उनके पारिवारिक संबंध है। वह उनके घर से पशुओं के लिए सूखा चारा लेता रहता है। एनआईए की टीम ने उसे राजू के साथ संबंधों और अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की गई है। बलराज ने बताया कि अर्श डल्ला के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। कुछ देर पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम चली गई।लोहगढ़ निवासी आजाद सिंह ने बताया कि अमृतपाल उर्फ राजू उसका भाई है। वह दोनों अलग अलग रहते है। एनआईए की टीम के पांच से छह लोग आए थे। उन्होंने राजू के बारे में बातचीत की थी। राजू कहां पर है और वह कहां पर है। आजाद ने बताया कि दोनों भाई की आपस में बोल चाल कम है। इतना पूछने के बाद टीम के सदस्य वापस चले गए।