{"_id":"5fe62c128ebc3e3f3317e141","slug":"newly-appointed-vc-of-cdlu-takes-charge-sirsa-news-rtk5880256189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू के नवनियुक्त वीसी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू के नवनियुक्त वीसी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
सीडीएलयू में पद ग्रहण करते नव नियुक्त वीसी।
- फोटो : Sirsa
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के लोक प्रशासन विभाग के प्रो. अजमेर मलिक ने शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने से पूर्व कुलपति ने भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
हरियाणा के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के चांसलर सत्यदेव नारायण आर्य व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि वे उनके द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कुलपति ने अपना कार्यभार संभालने के पश्चात पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के अंदर बेहतरीन शैक्षणिक माहौल तैयार करके विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान वहां पर पढ़ने वाले बच्चों से होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर आधारभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है और कोरोना महामारी के दौरान एजुकेशनल, टेक्नोलॉजी तथा वर्चुअल मोड़ के माध्यम विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान को पूर्ण विकसित होने में लगभग 20 से 25 वर्षों का समय लगता है।
कुलपति प्रोफेसर अजमेर मलिक के विश्वविद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राकेश वधवा, प्रोफेसर सुल्तान सिंह, प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर सुल्तान सिंह, प्रोफेसर जेएस जाखड़, प्रोफेसर सुरेश गहलावत, प्रोफेसर दिलबाग सिंह, प्रोफेसर पंकज शर्मा, डॉ. ईश्वर मालिक, डॉ. अशोक मलिक, डॉ. सुल्तान ढांडा, होरी लाल, महेंद्र बेनीवाल, सुरेंद्र दलाल, रविंद्र सैनी द्वारा गर्मजोशी से किया गया।