फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   new chambers for advocates proposal passed

Sirsa News: डबवाली बार एसोसिएशन ने किया नए एडवोकेट चैंबर्स निर्माण का प्रस्ताव पारित

Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
new chambers for advocates proposal passed
94 वकीलों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। बार एसोसिएशन डबवाली द्वारा सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स के निर्माण संबंधी प्रस्ताव संख्या 243 पारित किया गया। यह निर्णय बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुखपाल सिंह मसीतां की अध्यक्षता में शनिवार को लिया गया।

बार प्रधान एडवोकेट सुखपाल सिंह ने बताया कि नए चैंबर्स निर्माण के लिए दो स्थान प्रस्तावित किए गए हैं। पहला स्थान कैंटीन एरिया बताया गया है, जो पहले से अलॉटेड है जबकि दूसरा प्रस्ताव चैंबर नंबर 1 से 40 के ऊपर वाली मंजिल पर नए चैंबर्स के निर्माण का रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के तहत इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों पर बार कैबिनेट द्वारा मेरिट एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बार प्रधान ने बताया कि इस निर्णय के तहत डबवाली बार में 40 नए चैंबर्स बनाए जाएंगे। पिछले महीने भी बार एसोसिएशन ने 7 नए चैंबर्स वकीलों को अलॉट किए थे। एक चैंबर दो वकीलों को अलॉट किया जाता है। अब कुल 47 नए चैंबर्स के माध्यम से लगभग 94 अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में डबवाली बार में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता एनरोल हुए हैं। इसके चलते बैठने की समस्या लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा सभी वकील साथियों के सहयोग से लिया गया यह निर्णय युवा अधिवक्ताओं के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा और आने वाले वर्षों तक उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed