फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar parishad sirsa, election campain, sirsa

आखिरी दिन प्रचार में झोंकी ताकत

Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Fri, 23 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nagar parishad sirsa, election campain, sirsa
Nagar Parisad - फोटो : Bureau

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। अब भोंपू बंद हो जाएंगे। शनिवार को केवल डोर-टू-डोर जाकर ही वोटों की अपील की जा सकती है। वीरवार को जुलूस और जनसभाओं का दौर दिन भर जारी रहा। सायं के पांच बजे के बाद प्रचार बंद हो गया। भाजपा के कई मंत्री पिछले तीन में सिरसा पहुंचे और विभिन्न उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील की।

विज्ञापन

अब चुनाव में मात्र एक दिन शेष रह गया है। आज पांच बजे चुनाव प्रचार पर विराम लग गया। सभी लाउड स्पीकर बंद हो गए हैं। पांच बजे के बाद जन सभाएं भी नहीं हो सकीं। इससे पूर्व दिन में उम्मीदवारों ने जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। उम्मीदवार खुली जीप में सवार होकर शहर में ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों से वोटों की हाथ जोड़कर अपील करते देखे गए। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ रहे थे। आज आखिरी दिन भाजपा के स्थानीया नेताओं ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोटों की अपील की।
विज्ञापन


सब पर रहेगी नजर
 चुनाव से पूर्व की दो रातें पासा पलटने में अहम होती हैं। खासकर चुनाव से पूर्व की रात कयामत की रात होती है। पैसे का खेल इसी रात को खेला जाता है। कुछ उम्मीदवार धन के बल पर पार्षद पद को हथियाने की फिराक में हैं। चुनाव में ऐसा न हो इसके लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कोई भी व्यक्ति ऐसे मामले की शिकायत कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी उम्मीवार भी ऐसे मामलों में पर नजरें लगाए रखेंगे। किसी भी वार्ड में प्रत्यशी राशि बांटता पकड़ा गया तो कार्रवाई निश्चित है। बता दें कि इससे पूर्व शराब का खेल खुले तौर पर चला। कई उम्मीदवारों की ओर से कार्यकर्ता लोगों को शराब बांटते रहे पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed