फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagar palika workers protested

Sirsa News: नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया रोष प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
nagar palika workers protested
रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।
फोटो - 35
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सह-सचिव मनोज अटवाल व रानियां इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान राज्य सह-सचिव मनोज अटवाल ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत तीन कर्मचारियों के संबंध में कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होनी थी। संघ के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुंचे। लेकिन निर्धारित समय पर कोई भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

सवा 12 बजे कर्मचारी प्रतिनिधियों को नगर पालिका सचिव द्वारा कक्ष में बुलाया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। इसे कर्मचारी संघ ने अत्यंत आपत्तिजनक एवं असंवेदनशील बताया। इसके बाद कर्मचारी संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी माफी मांगें तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी वर्ग सामूहिक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर राज्य सह-सचिव मनोज अटवाल, संघ प्रधान सोमपाल, उपप्रधान मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष सुखविंदर पाल, संगठनकर्ता अनिल कुमार, सज्जन कुमार, सचिव अनूप कुमार, उपसचिव सह-संगठनकर्ता नरेंद्र, जिला प्रधान तथा हटाए गए कर्मचारी उपस्थित थे।

कोटस
मेरी ओर से कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। उनको केवल पत्र के माध्यम से अपनी मांग रखने की बात कही गई थी। नगर पालिका से हटाए गए कर्मचारियों की जांच चल रही है। इसके लिए संघ को आगामी तिथि दी गई है। जांच में जो सामने आएगा, उसे संघ के समक्ष स्पष्ट किया जाएगा।
- विक्रमजीत, सचिव नगर पालिका रानियां।
फोटो - रानियां04 रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed