{"_id":"63d565583f49fa146b2ed886","slug":"na-sirsa-news-c-21-1-41534-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरी : पहले कार में की रेकी, फिर 20 मिनट में मकान के ताला तोड़कर चुरा ले गए एक लाख रुपये व आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चोरी : पहले कार में की रेकी, फिर 20 मिनट में मकान के ताला तोड़कर चुरा ले गए एक लाख रुपये व आभूषण
Sat, 28 Jan 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
चाेरी के लिए तोड़ा गया अलमारी का लाॅकर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर की परमार्थ कॉलोनी में शनिवार को दिन दहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घर के गेट का ताला तोड़कर चोर 20 मिनट में अलमारी में रखे एक लाख रुपये और आभूषण चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। चोर कार में सवार होकर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परमार्थ कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह स्कूल में अध्यापक है। दोपहर करीब पौने तीन बजे उनके बेटे का फोन आया कि घर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर कार में सवार होकर आए थे और दो से तीन चक्कर भी लगाए थे। इसके बाद घर में घुसे और पूरा सामान बिखेरते हुए अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ करीब दो तोले सोना भी चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
परमार्थ कॉलोनी में चोरी होने की घटना की सूचना आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी कार में सवार होकर आए थे। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आनंद कुमार, चौकी प्रभारी, कीर्तिनगर सिरसा ।