फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: एनएचएम कर्मचारियों को आठ फरवरी तक फ्लैट खाली करने का नोटिस

Sat, 28 Jan 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
NA
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए बने फ्लैट। संवाद
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम कर्मचारियों को फ्लैट खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें कर्मचारियों को आठ फरवरी तक समय दिया गया है। अगर तय समय में फ्लैट खाली नहीं किए गए तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। ये फ्लैट स्वास्थ्य विभाग के पक्के कर्मचारियों के लिए बनाए गए थे। खाली पड़े रहने के स्थिति में पांच वर्ष पूर्व ये फ्लैट एनएचएम कर्मचारियों को अलॉट किए गए थे। अब इन्हें खाली करने के संबंध में एनएचएम के डायरेक्टर ने आदेश जारी किए हैं।
नागरिक अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पक्के कर्मचारियों के रहने के लिए फ्लैट बनाए गए थे। काफी समय तक फ्लैटों में रहने के लिए कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं आया। इसके चलते वर्ष 2017 में तत्कालीन सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों को फ्लैट देने का निर्णय लिया। इसके पश्चात उन कर्मचारियों को फ्लैट अलॉट किए गए हैं। अब मामले की सूचना एनएचएम के डायरेक्टर को मिली तो उन्होंने कर्मचारियों को दिए फ्लैटों को खाली करवाने का नोटिस स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। इसके बाद पीएमओ डॉ. संदीप गुप्ता ने एनएचएम कर्मचारियों को आठ फरवरी तक फ्लैट खाली करने का नोटिस जारी किया है। अब एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों को अब अपने स्तर पर ही मकान की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन


26 कर्मचारियों को दिया गया है नोटिस
नागरिक अस्पताल में एनएचएम के तहत स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी में लगे 26 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस मामले को लेकर सिविल सर्जन से भी मिले है और समय बढ़ाने को लेकर मांग भी की है। अभी तक विभाग की ओर से किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेतन से काटा जाता है किराया
नागरिक अस्पताल के फ्लैटों में पक्के कर्मचारियों के साथ-साथ एनएचएम के तहत लगे कर्मचारी भी परिवार के साथ रह रहे हैं। विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों की परेशानी पहले से ही बढ़ गई है। कर्मचारियों को फ्लैट अलॉट किए जाने के दौरान वेतन से किराया सहित अन्य राशि भी काटी जाती है।


नागरिक अस्पताल के फ्लैटों में रह रहे एनएचएम के कर्मचारियों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। एनएचएम के डायरेक्टर के आदेशों पर नोटिस दिया गया है। खाली पड़े फ्लैटों को वर्ष 2017 में कर्मचारियों को रहने के लिए दिए गए थे। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed