फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: गांव ओटू के पास टूटी एनजीसी नहर, आठ एकड़ फसल में जलभराव

Mon, 30 Jan 2023 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Jan 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
NA
ओटू के पास नहर टूटने से फसल में हुआ जलभराव। संवाद
रानियां। गांव ओटू के पास शनिवार सुबह करीब सवा 7 बजे एनजीसी नहर टूट गई। इससे आसपास के करीब आठ एकड़ फसल में जलभराव को हो गया। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी, अधिकारी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा सत बजे अचानक एनजीसी नहर ओटू की तरफ टूट गई। सूचना ओटू हेड इंचार्ज ओमप्रकाश को मिली तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इस पर एसडीओ शमशेर सिंह, जेई रणजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पहले से ही ग्रामीण रणजीत सिंह भट्टी, बृजलाल, ठाकुर भगवत सिंह एडवोकेट, लीलू राम, तेज सिंह, बलदेव सहित अन्य लोगों के सहयोग से नहर को पाट दिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि नहर टूटने से आसपास के करीब आठ एकड़ फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed