{"_id":"60cf77c98ebc3e34227a78c6","slug":"murder-sirsa-news-case-sirsa-news-rtk6139046124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बिजली कर्मी का शव छोड़ चले गए नारनौंद के बिजली कर्मी, ठेकेदार सहित 9 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बिजली कर्मी का शव छोड़ चले गए नारनौंद के बिजली कर्मी, ठेकेदार सहित 9 पर केस
विज्ञापन
नारनौंद के सुलचानी में बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत होने के बाद ठेकेदार और अन्य बिजली कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। नारनौंद के बिजली ठेकेदार और बिजली कर्मी नागोकी निवासी 22 वर्षीय शेर सिंह का शव रविवार को घर बाहर ही छोड़कर बिना कोई जानकारी दिए वापस चले गए। जब परिवार वालों को इस मामले की जानकारी मिली तो परिजन उसकी जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजनों ने ठेकेदार सहित नौ के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
परिजन गणेशीलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शेर सिंह उसका चचेरा भाई है और एक वर्ष से नारनौंद में बिजली महकमे में ठेकेदार के माध्यम से लगा था। शनिवार सुबह नौ बजे एक एंबुलेंस और एक अन्य गाड़ी उसके घर के पास पहुंची और उन्होंने उसके भाई को घर के गेट के पास लेटा दिया और बिना कोई जानकारी दिए ही वापस लौट गए। जब उन्होंने उसके शरीर को हिलाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई जिसके पश्चात वह भाई को निजी वाहन से सिरसा नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वहीं उन्होंने बिजली कर्मियों द्वारा शव को खुर्दबुर्द करने और परिजनों को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को ठेकेदार हंसराज, राकेश खान, जसविंद्र एएफएम, संदीप, बेदू जाट व चार अन्य के खिलाफ शिकायत दी है।
सुलचानी में करंट लगने से हुई थी शेर सिंह की मौत
वहीं उसके भाई ने बताया कि जब उन्होंने बिजली कर्मियों से पूछताछ की थी तो उन्होंने शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे शेर सिंह की करंट लगने से मौत होने की जानकारी दी थी। लेकिन इस मामले की बिजली कर्मियों ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। उसके भाई का मुंह, हाथ, पेट, कंधा और पैर जले हुए थे और गले में भी तार के निशान लगे हुए थे। जबकि उसका मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी उन्हें नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेर सिंह के पिता की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी और उसका बड़ा भाई पहले ही बीमार चल रहा। घर में कमाने वाला वह अकेला ही था। जिसकी मौत बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है और अब भी वह मामले की सही जानकारी नहीं दे रहे है और उन्हें गुमराह कर रहे।
विज्ञापन
नारनौंद के सुलचानी गांव में बिजली का मीटर लगाते समय शेर सिंह की मौत हुई थी। परिजनों ने बिजली ठेकेदार सहित नौ के खिलाफ लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, नारनौंद थाना