फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder accused arrested, sent on four-day remand

Sirsa News: हत्या का आरोपी काबू, चार दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested, sent on four-day remand
ओढां। गांव सालमखेड़ा में धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या करने व एक युवक को घायल करने के मामले में सीआईए स्टाफ डबवाली ने गांव सालमखेड़ा निवासी आरोपी हैप्पी सिंह को काबू किया है। ओढां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


28 दिसंबर की रात्रि को गांव सालमखेड़ा में कार सवार कुछ लोगों ने रंजिशवश दूसरी कार में सवार दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में गांव देसूजोधा निवासी गुरमेल सिंह उर्फ लक्खा (32) की मौत हो गई थी जबकि उसका साथी डबवाली निवासी गुरविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में मृतक गुरमेल के भाई हरमेल सिंह के बयान पर डबवाली निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी सन्नी, गगनदीप, सुखविंद्र व गांव सालमखेड़ा निवासी हैप्पी और गांव चकेरियां निवासी हैप्पी सहित कुछ अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


घटना के दिन चार बार हुआ था झगड़ा

जांच में सामने आया है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पूर्व मारपीट की थी। घटना के दिन दोनों पक्षों में गांव ओढां, सालमखेड़ा, चकेरियां व एक होटल के पास चार बार झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात के समय आरोपियों ने मौका पाकर दूसरे पक्ष के गुरमेल व गुरविन्द्र को सालमखेड़ा के निकट घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला करते हुए गुरमेल सिंह की दोनों टांगों पर वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके चलते उसकी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ डबवाली की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन ट्रेस की। आरोपी वारदात के बाद लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed