फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal council will improve city parks, will cost 1.65 crores

Sirsa News: शहर के पार्कों का सुधार करेगी नगर परिषद, खर्च होंगे 1.65 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Municipal council will improve city parks, will cost 1.65 crores
सिरसा। शहर के मुख्य पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। इसके तहत मुख्य आठ पार्कों के विस्तृत प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इन पार्कों में मरम्मत का काम करवाया जाएगा, घास भी लगाई जाएगी और टूटे पड़े झूलों को भी बदला जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्कों के रखरखाव व सुधार पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य पार्क टाउन पार्क, डीसी पार्क, भादरा पार्क, आदर्श पार्क और चौधरी देवीलाल पार्क हैं। इनमें कई पार्कों का रखरखाव न होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी। ऐसे में यहां सैर करने आने वाले शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने इस पर प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा। सुधार के लिए कार्यों का बजट निर्धारित किया गया। इसे प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रह है कि शहर के आठ मुख्य पार्कों के रखरखाव और सुधार पर करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

माली न होने से देखभाल व सफाई हो रही प्रभावित
वार्ड नंबर दो स्थित ट्रैफिक पार्क, वार्ड चार स्थित राधा कृष्ण पार्क, वार्ड नंबर पांच स्थित चौ. देवीलाल पार्क, वार्ड नंबर छह स्थित शहीद उद्यम सिंह पार्क, वार्ड नंबर नौ में चौ. देवीलाल पार्क ऑटो मार्केट, वार्ड नंबर 13 में जीवन सिंह जैन पार्क में सबसे ज्यादा लोग घूमने आते हैं। यहां पर माली न होने पर पार्क की देखभाल नहीं हो रही है और न ही साफ सफाई हो रही है। इसके अलावा भादरा पार्क के लिए 65 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसमें 16 लाख रुपये से पार्क की चाहरदीवारी पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विकास कार्य होंगे : गोबिंद कांडा
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि नगर के आठ पार्को के रखरखाव पर एक साल में एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे पूर्व नगर के 52 पार्को पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य किया गया। गोबिंद कांडा ने बताया कि नगर परिषद को शिकायतें मिल रही थी कि मालियों की कमी के चलते पार्कों की सही ढंग से देखभाल नहीं हो रही है और न ही सफाई हो पा रही है। इसके बाद नगर परिषद ने पार्कों के रखरखाव और सफाई के लिए जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय निदेशक को पत्र लिखकर एक करोड़ 65 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृत प्रदान करवाने का अनुरोध किया था।

पार्कों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। अब यहां सुधार के काम करवाए जाएंगे। जहां रिपेयर की जरूरत है, वहां रिपेयर होगी और जहां जरूरत अनुसार नये झूले भी लगाए जाएंगे। -प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed